
ये मुस्लिम समुदाय पाकिस्तान में सबसे ज्यादा प्रताड़ित, क्यों है धार्मिक पहचान छिपाने को मजबूर?
AajTak
पाकिस्तान में हिंदुओं पर हिंसा की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं लेकिन वहां मुस्लिमों में भी धार्मिक तनाव आम है. चार दिनों पहले खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में शिया और सुन्नी समुदाय के बीच ऐसी ही एक झड़प में लगभग 80 मौतें हो चुकीं. दोनों के बीच अक्सर तनाव बना रहता है लेकिन अहमदिया एक ऐसा मुस्लिम तबका है, जो हिंसा से बचने के लिए छिपकर रहने को मजबूर है.
पाकिस्तान में 21 नवबंर को सुन्नी समुदाय ने शियाओं की गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया. इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसा में लगभग 80 जानें जा चुकीं. मुस्लिम-बहुल इस देश में अलग-अलग समुदायों में आपसी तनाव आम है. लेकिन इसमें भी अहमदिया मुस्लिमों की हालत सबसे ज्यदाा खराब है. यहां तक कि उनपर इतनी हिंसा हो चुकी कि वे अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर रह रहे हैं.
ताजा हिंसा की क्या है वजह ट्विन टावर पर हमले के बाद अमेरिका से सुन्नी भागकर कई देशों में बिखरने लगे. लाखों सुन्नी पाकिस्तान भी आए और कई इलाकों में बसने लगे. खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के कुर्रम में शिया आबादी ज्यादा है. उसने अमेरिका-रिटर्न सुन्नियों को अपने यहां आने नहीं दिया. इससे मनमुटाव बढ़ता चला गया. बाद में जनरल जिया उल हक की सरकार ने शियाओं को तोड़ने के लिए सुन्नियों को कुर्रम में बसाना शुरू कर दिया. तब से तनाव लगातार चला आ रहा है.
अहमदिया मुसलमानों पर शुरू से ही अत्याचार
मजहबी तनाव शिया और सुन्नियों के बीच ही नहीं, अहमदिया मुस्लिम इसके सबसे बड़े शिकार हैं. पचास के दशक में लाहौर में अहमदिया मुस्लिमों के खिलाफ पहला फसाद हुआ. पाकिस्तान की आवाम इन्हें काफिर कहते हुए मारकाट मचाने लगी. हालात इतने बिगड़े कि तीन महीने का मार्शल लॉ लगाना पड़ा. लाहौर दंगे के नाम से जानी जाती इस हिंसा में कितने मरे, हर जगह इसका अलग-अलग अनुमान मिलता है. माना जाता है कि कुछ सैकड़ा से लेकर हजारों अहमदिया मारे गए थे.
बाकी मुसलमानों की तरह ये समुदाय भी कुरान और पैगंबर को मानता है, लेकिन एक बड़ा फर्क भी है. अहमदिया मुस्लिम मोहम्मद साहब को आखिरी पैगंबर नहीं मानते. वे यकीन करते हैं कि उनके गुरु यानी मिर्जा गुलाम अहमद, मोहम्मद के बाद नबी हुए थे. उन्होंने ही साल 1889 में अहमदिया मुस्लिम कम्युनिटी की नींव रखी. पूरी दुनिया में इस्लाम को मानने वाले मोहम्मद को ही आखिरी पैगंबर मानते रहे. यही बात अहमदिया मुस्लिमों को बाकियों से अलग बनाती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









