
'ये तो बस शुरुआत है...', अपने दम पर करोड़पति बनी 16 साल की लड़की, करती है ये काम
AajTak
एक लड़की महज 16 साल की उम्र में करोड़पति बनी है. उसका कहना है कि यह तो उसके लिए बस एक शुरुआत है. वो आने वाले समय में और भी प्रोजेक्ट्स लेकर आएगी.
एक लड़की महज 16 साल की उम्र में वो कर रही है, जो बड़े बड़े लोग नहीं कर पाते. इतनी कम उम्र में वो करोड़पति बन गई है. उसका नाम इसाबेल बैरेट है. जो टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं. इसके साथ ही वो संगीत की दुनिया में खूब नाम कमा रही हैं. उनका नया गाना 'बेस्ट फ्रेंड' आ रहा है. इसाबेल ने पांच साल की उम्र में पहली बार लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. तब वो एक टीवी शो में नजर आई थीं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इस रिएलिटी टेलीविजन शो में काम करने वाली इसाबेल अन्य कई शो में भी नजर आ चुकी हैं. वो साल 2012 में अमेरिका में अपने दम पर बेहद कम उम्र में अमीर बनने वाले लोगों में शामिल थीं. इसाबेल ने इसके बाद ही कई तरह के बिजनेस करना भी शुरू कर दिया. टेलीविजन की दुनिया में चली किस्मत के चलते उन्होंने इसकी शुरुआत की. और अब वो करीब छह साल के ब्रेक के बाद अपने म्यूजिक के साथ लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं.
ब्रेक के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में लौटीं
इसाबेल का कहना है, 'मैं संगीत की दुनिया में वापस लौटकर खुश हूं. ऐसा लग रहा है जैसे लंबी यात्रा के बाद घर लौटी हूं. ये सब पॉजिटिव वाइब्स का कमाल है.' अपने टीवी और म्यूजिक करियर के साथ ही इसाबेल बीते कुछ सालों से मॉडलिंग इंडस्ट्री में भी काम कर रही हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन वीक में हिस्सा लिया था. मॉडलिंग के अनुभव को वो बेहद खास बताती हैं. उनका कहना है कि उन्हें टैलेंटिड फोटोग्राफर्स और स्टाइलिस्ट के साथ काम करने का मौका मिलता है. इससे वो फैशन के लिए अपने प्यार को तलाश कर पाई हैं.
आगे और भी प्रोजेक्ट लाएंगी
वह बोलती हैं, 'मैंने अभी बस शुरुआत ही की है. आगे और भी लाजवाब प्रोजेक्ट्स हैं और मैं उन्हें सबके साथ शेयर करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती. म्यूजिक, फैशन और एडवेंचर्स के लिए तैयार हो जाएं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









