
ये डर जरूरी है! इधर PM मोदी का आतंक पर एक्शन प्लान तैयार, उधर पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की उड़ी नींद
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाक में डर का माहौल है. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि हिन्दुस्तान अगले 24 से 36 घंटे में सैन्य कार्रवाई कर सकता है. वहीं, पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल की रातों की नींद हराम हो गई है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान में खौफ है. क्योंकि इस हमले के बाद मंगलवार को भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी कह चुके हैं कि आतंकियों के खिलाफ सेना को खुली छूट है. टार्गेट और जगह भारतीय सेना खुद डिसाइड करेगी. पीएम के इस बयान के बाद पाकिस्तान को डर सता रहा है कि क्या भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक वाला जो एक्शन लिया था, अब उसका पार्ट-तीन देखने को मिलेगा? पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि हिन्दुस्तान अगले 24 से 36 घंटे में सैन्य कार्रवाई कर सकता है.
हालांकि, भारतीय कार्रवाई के डर के बीच पाकिस्तान गीदड़भभकी से भी बाज नहीं आ रहा है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज भारत को परमाणु हथियारों का डर दिखा रही हैं. साथ ही अटकलें हैं कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर भारत के एक्शन के खौफ में खुद सिर छुपाते फिर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी मंत्री ने दबाया 'पैनिक बटन', धड़ाम हो गया वहां का शेयर बाजार, निवेशकों में भगदड़
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल की रातों की नींद हुई हराम
खबर है कि रातों रात जनरल मुनीर ने अपने परिवार के सभी सदस्यों को ब्रिटेन और अमेरिका के शहरों में भेज दिया है. रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि आसिम मुनीर ने भी देश छोड़ दिया या फिर वो रावलपिंडी के किसी बंकर में जाकर छुप गए हैं.
कहा ये भी जा रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी के कई बड़े अधिकारी भी अपने परिवारों को विदेश भेज चुके हैं. वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तानी फौज के प्रमुख असीम मुनीर से इस्तीफा मांगा जा रहा है. हालांकि जैसे ही जनरल आसिम मुनीर के देश छोड़ने या अंडरग्राउंड होने की खबर आई तो पाकिस्तान सरकार को एक फोटो शेयर कर सफाई देनी पड़ गई.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











