
ये गलियां, ये चौबारा...,75 साल बाद पाकिस्तान में अपने पुश्तैनी घर पर दूसरे की नेमप्लेट देख क्या बोलीं रीना छिब्बर?
AajTak
90 साल की रीना छिब्बर वर्मा ने आखिरकार अपने सपने को पूरा कर लिया. वह बुधवार को रावलपिंडी के अपने पुश्तैनी घर पहुंची और बचपन की यादों को फिर से ताजा किया. रीना अपने परिवार के साथ 75 साल पहले 1947 में बंटवारे के बाद रावलपिंडी से भारत आ गई थीं.
90 साल की भारतीय महिला रीना छिब्बर वर्मा 75 साल के इंतजार के बाद बुधवार को अपने उस पुश्तैनी घर लौटीं, जिसे वह भारत, पाकिस्तान बंटवारे के बाद छोड़ आई थीं. रावलपिंडी के अपने इस घर पहुंचकर रीना ने उन यादों को फिर से ताजा किया. वह कहती हैं कि इस घर की यादें उनके जेहन में अभी भी हैं.
रीना के रावलपिंडी के इस पुश्तैनी घर 'प्रेम निवास' में अब उनके पुराने पड़ोसियों के पोते, पोतियां रहते हैं. इस घर को रिनोवेट किया गया है लेकिन दीवारों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई. अब इस घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर डॉक्टर मुमताज हुसैन का नाम लिखा हुआ है.
यह घर रीना के पिता ने अपनी जमापूंजी से बनवाया था. वह कहती हैं, मेरे पिता ने बहुत मेहनत से यह घर बनाया था. मुझे खुशी इस बात की है कि यह घर तकरीबन वैसे का वैसा ही है, जैसा पहले था. थोड़ा बहुत ही बदलाव हुआ है. यहां जो लोग रह रहे हैं, वो भी बहुत प्यारे लोग हैं.
वह कहती हैं, जब हम रावलपिंडी का अपना यह घर छोड़कर जा रहे थे तो हमारे सारे पड़ोसी दुखी थे.
इस दौरान उन्होंने अपने घर, गली, मोहल्ले को याद करते हुए ये गलिया, ये चौबारा गाने को ट्विस्ट देकर गाया. रीना ने गाया, "ये गलियां, ये चौबारा, यहां आना है दोबारा.."
रीना उस दौर को याद कर कहती हैं, यहां का खाना और दोस्त अभी भी मेरे जेहन में हैं. यहां तक कि आज भी इन गलियों की खुशबू पुरानी यादें ताजा कर देती हैं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी यहां वापस आ सकूंगी. दोनों देशों की संस्कृति एक ही है. हम सभी एक-दूसरे से मिलना चाहते हैं.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








