
ये खास तरह की भिंडी बाजार में बिक रही है 800 रुपये किलो के दाम पर, जानें क्यों हैं इतनी महंगी
ABP News
भोपाल में एक किसान ने लाल भिंडी उगाई है. इसकी कीमत बाजार में करीब 700 से 800 रूपये प्रति किलो है. जानें क्या है इसकी खासियत-
भोपालः अभी तक शायद आपने हरे रंग का भिंडी देखा होगा. लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक किसान मिश्रीलाल राजपूत ने अपने खेतों में लाल भिंडी उगाई है. यह भिंडी हरी भिंडी से काफी अलग है. इस भिंडी का न सिर्फ रंग अलग है बल्कि इसकी कीमत और पौष्टिकता भी हरी भिंडी से कई गुणा ज्यादा है. किसान मिश्रीलाल ने बताया कि लाल भिंडी मॉल में करीब 700-800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकेगी. लाल भिंडी आम भिंडी से कई गुणा महंगा बिक रहा है. पैदावार और दाम से खुश किसान मिश्रीलाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि लाल भिंडी क्यों खास है. उन्होंने यह भी बताया कि मार्केट में यह भिंडी क्यों इतनी महंगी बिक रही है.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












