
यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट में उठा धुआं, यूक्रेन का दावा- हो सकता है Chernobyl से 10 गुना बड़ा हादसा
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस ने शुक्रवार अलसुबह (भारतीय समयानुसार) यूक्रेन के एनरहोदर शहर पर हमला बोल दिया है. न्यूज एजेंसी एपी ने यूक्रेनी अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि इस रूसी हमले के बाद यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र से धुआं उठता दिखाई दे रहा है.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 9वां दिन है. अब हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. ताकतवर रूस लगातार यूक्रेन को तहस-नहस करने में लगा है. दोनों तरफ से भारी जान माल का नुकसान हो रहा है. इसी बीच खबर है कि यूक्रेन में Zaporizhzhia Oblast प्रांत के एनरहोदर शहर में रूस ने बड़ा हमला कर दिया है. यूक्रेनी अधिकारी का दावा है कि इस अटैक के बाद यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









