
यूपी विधानसभा सत्र: सीट, टैबलेट और सवाल...जानिए इस बार क्या-क्या होंगे बदलाव
AajTak
उत्तर प्रदेश की विधानसभा अब पहले से ज्यादा स्मार्ट नजर आएगी. अपनी सीट से ही मंत्री, विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे. हर सीट से लगे मेज़ पर टैबलेट लगाया जाएगा, जिसमें निर्धारित सीट के विधायक का login -password ही काम करेगा.
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पूरी यूपी विधानसभा पहले से ज़्यादा 'स्मार्ट' नजर आएगी. इस बार यूपी विधानसभा Hi Tech नज़र आएगी. विधानभवन मंडप में सभी विधायकों की सीट न सिर्फ निर्धारित होगी बल्कि सीट के साथ लगे मेज पर टैबलेट भी लगा होगा. विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उसी टैबलेट से देख कर सवाल करने होंगे. उसी में आप जरूरी निर्देशों और कार्यवाही के जरूरी हिस्सों को देख पाएंगे.
23 मई से शुरू होने वाली यूपी विधानसभा इस बार हाईटेक नजर आएगी. विधानभवन के मुख्य मंडप में हर मंत्री और विधायक की सीट अब निर्धारित होगी. विधायकों को उसी सीट पर बैठना होगा. अपनी सीट से ही विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे. विपक्षी पार्टियों के विधायक अपनी सीट से सवाल कर सकेंगे जबकि मंत्रियों को निर्धारित सीट से ही सवालों के जवाब देने होंगे. E-विधान के तहत ये व्यवस्था की जा रही है.
दरअसल, यूपी विधानसभा को हाईटेक बनाने के लिए की गई ये पहल बहुत महत्वपूर्ण है. हालांकि नागालैंड की एसेंबली और बिहार की काउन्सिल यानी उच्च सदन में e-vidhan है, लेकिन यूपी विधानसभा की संख्या को देखते हुए ये बहुत अहम है. यूपी विधानसभा में 403 सदस्य हैं और विधानपरिषद सदस्य भी मंत्री के तौर पर विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होते हैं.
ऐसे में सभी के लिए डिजिटल माध्यम की व्यवस्था करना न सिर्फ़ एक बड़ा कदम है बल्कि अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले विधायकों को टैबलेट के जरिए सदन में शामिल करने में भी चुनौती है. इसीलिए इस बार टैबलैट के जरिए कार्यवाही में शामिल करने के साथ हर निर्देश, सवाल और जवाब की हार्ड कॉपी भी विधायकों को पहले की तरह ही मुहैया करायी जाएगी.
E-विधान के तहत सब कुछ डिजिटल माध्यम से होगा. अपनी सीट से ही मंत्री, विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे. हर सीट से लगे मेज़ पर टैबलेट लगाया जाएगा, जिसमें निर्धारित सीट के विधायक का login -password ही काम करेगा.
अगर सदन की कार्यवाही के बीच में कोई अपनी सीट से दूसरी सीट पर जाकर बैठते हैं और कुछ बोलते हैं तो जिस विधायक के लिए निर्धारित सीट पर बैठे हैं उसी विधायक का नाम शो होगा. विधान भवन में इसके लिए कंट्रोल रूम भी होगा, जो डिजिटली इस पूरी प्रकिया को नियंत्रित करेगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










