
यूपी विधानसभा अब होगी पेपरलेस, 23 मई से शुरू हो रहे सत्र से लागू होगा E-Vidhan
AajTak
यूपी विधानसभा का नया सत्र 23 मई से शुरू होने जा रहा है. नए सत्र में E-Vidhan की व्यवस्था लागू होगी. यूपी विधानसभा की कार्यवाही को पेपरलेस बनाने की दिशा में इसे अहम कदम बताया जा रहा है.
यूपी विधानसभा के 23 मई से शुरू होने जा रहे सत्र में काफी कुछ बदला नजर आएगा. इस बार न सिर्फ विधायकों की सीट निर्धारित होगी बल्कि सीट के साथ लगे मेज पर Tablet भी इंस्टॉल रहेगा. इसके माध्यम से ही विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे. E-vidhan को यूपी विधानसभा में पूरी तरह लागू किया जा रहा है.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली, साथ ही गैलरी और NeVa के कंट्रोल रूम का भी लोकार्पण किया. बताया जा रहा है कि विधायक अपनी सीट पर लगे Tablet के माध्यम से ही सवाल कर पाएंगे. मंत्रियों को भी अपने Tablet से ही देखकर जवाब देना होगा. 23 मई से शुरू होने वाले यूपी विधानसभा सत्र में E-vidhan लागू करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है. मुख्य मंडप में जहां सदन की बैठक होती है, हर सीट पर Tablet लगा दिए गए हैं.
ये Tablet उसी विधायक के Login और पासवर्ड से खुलेंगे, जिसके नाम पर वो सीट अलॉट होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सीट पर बैठकर इस नई व्यवस्था को परखा. यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने मुख्यमंत्री को सदस्यों के बैठने की व्यवस्था से संबंधित पूरी योजना समझाई और ये भी बताया कि विधानसभा में कैसे स्मार्ट तरीके से काम होगा.
स्थापित हुआ NeVa का कंट्रोल रूम
दरअसल यूपी में National E vidhansabha application (NeVa) का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. शुरुआती दौर में जिन विधायकों को समस्या आएगी, उनको टेक्निकल सहयोग के लिए यहां NIC की टीम भी मौजूद रहेगी. यहां से पूरे सिस्टम को मॉनिटर किया जाएगा जिससे कोई तकनीकी दिक्कत न हो. यूपी विधानसभा देश की सबसे बड़ी विधानसभा है जिसमें 403 सदस्य हैं. ऐसे में ये काम भी किसी चुनौती से कम नहीं. साथ ही अलग अलग पृष्ठभूमि से भी विधायक आते हैं.
इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि जब गांव और दूर दराज के क्षेत्रों में लोग अपने मोबाइल से काम काम करते हैं तो उनके प्रतिनिधियों (जनप्रतिनिधियों) से ये उम्मीद की जानी चाहिए कि वो तुरंत नहीं तो धीरे-धीरे इसे सीख लें. हालांकि, पहली बार ऐसी व्यवस्था होने की वजह से विधायकों को कार्यवाही और सवाल -जवाब की हार्ड कॉपी भी दी जाएगी जिससे अगर उनको उसमें से देख कर बोलना हो तो वो अपनी बात रख पाएं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



