
यूपी में पीएम मोदी के सपने पूरे करने का जिम्मा इन 2 ओबीसी नेताओं पर
AajTak
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 में सबसे ज्यादा कैबिनेट मंत्री ओबीसी समुदाय से बनाए गए हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह के कंधों पर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीजेपी के दोनों ही ओबीसी नेताओं के जिम्मे पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने की भार है. ऐसे में केशव और स्वतंत्र देव को सीएम योगी के साथ-साथ पीएम मोदी की कसौटी पर भी खरा उतरना होगा.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी के बड़े ओबीसी चेहरा माने जाते हैं. योगी सरकार 2.0 में केशव मौर्य से पीडब्ल्यूडी वापस लेकर ग्रामीण विकास मंत्रालय सहित 6 विभाग दिए गए हैं तो स्वतंत्र देव को सिंचाई और जलशक्ति मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है. ऐसे में इन्हें अब अपने काम से सिर्फ अपनी उपयोगिता ही साबित नहीं करनी बल्कि पीएम मोदी की कसौटी पर खरा उतराना होगा, क्योंकि दोनों ओबीसी मंत्रियों को मिले विभाग मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है.
केशव के कंधों पर ग्रामीण विकास का जिम्मा
सूबे की सियासत में चर्चा है कि सिराथू सीट से चुनाव हारने के बाद केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री भले ही बना दिया गया है, लेकिन उनसे लोक निर्माण जैसा महत्वपूर्ण विभाग ले लिया गया. ऐसे में ग्रामीण विकास से जुड़े विभाग देकर उनके कंधों पर भारी जिम्मेदारी डाल दी गई है. यह विभाग ग्रामीण आबादी की जीवन व जीविका से सीधे तौर पर जुड़ा है. पीएम सड़क योजना जैसी बड़ी योजना उनके दायरे में आएगी. ऐसे वह अपनी सक्रियता से इस विभाग में अलग छाप छोड़ सकते हैं.
बीजेपी का मुख्य फोकस अब गांव पर है
बता दें कि कभी शहरों की पार्टी कही जाने वाली बीजेपी ने गांवों में अपनी पकड़ मजबूत की है. इसीलिए योगी सरकार 2.0 में कानपुर और लखनऊ जैसे शहरी क्षेत्र की तुलना ग्रामीण इलाके से जीते नेताओं को मंत्रिमंडल में तव्वजो दी गई है. सूबे में 70 फीसदी से अधिक आबादी गांवों में निवास करती है. इसलिए केंद्र सरकार की प्राथमिकता में गांव हैं और ग्राम्य विकास विभाग के पास अधिकांशत: केंद्रीय योजनाओं को जमीन पर उतारने का जिम्मा है.
पीएम मोदी के कसौटी पर खरा उतरना होगा

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







