
यूपी: चलती कार पर गिरा 40 क्विंटल का हाईमास्ट पोल, सपा नेता लाल बहादुर की दर्दनाक मौत
ABP News
Pratapgarh News: यूपी के अमेठी प्रतापगढ़ हाईवे पर सपा नेता की कार पर भारत पेट्रोलियम के पंप पर लगाया जा रहा भारी-भरकम खंबा गिर पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक पेट्रोल पंप के पास पोल लगाया जा रहा था लेकिन तभी अचानक वो चलती कार पर गिर गया. इस हादसे में समाजवादी पार्टी के नेता लाल बहादुर यादव की मौत हो गई. सपा नेता किसी निजी काम से बाबूगंज से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में ये हादसा हो गया.
ये घटना अमेठी-प्रतापगढ़ हाइवे पर हुई, जहां अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूगंज बाजार में रहने वाले सपा नेता लाल बहादुर यादव अपनी क्रेटा कार से शहर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान बाबूगंज में स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने 65 फीट ऊंचा हाईमास्ट लाइट के पोल को क्रेन की मदद से खड़ा किया जा रहा था लेकिन तभी अचानक पोल बोर्ड असंतुलित हो गया और नीचे से गुज़र रही सपा नेता की कार पर जा गिरा.
#WATCH | पेट्रोल पंप का पेल चलती कार पर गिरा, सपा नेता की हुई मौत@BafilaDeepa | https://t.co/smwhXUROiK#Pratapgarh #Accident #hyderabad pic.twitter.com/0eulqX4IRK
जानकारी के मुताबिक इस पोलबोर्ड का वजन क़रीब 40 क्विंटल तक था. खंबा लगाते समय अचानक क्रेन का पट्टा टूट गया था, जिसकी वजह ये भारी-भरकम खंबा सीधे सड़क पर कार से जा रहे सपा नेता पर जा गिरा, जिससे उनका कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












