
यूक्रेन से 50 लाख से अधिक लोगों ने किया पलायन: संयुक्त राष्ट्र
The Wire
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक, 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेन के भीतर 70 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 50 लाख लोगों का पलायन दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े शरणार्थी संकट में एक ताज़ा और चौंकाने वाला उदाहरण है.
बर्लिन: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक 50 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं.
शरणार्थियों के लिए जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने बुधवार को शरणार्थियों की कुल संख्या 50 लाख 10 हजार बताई.
इन लोगों में से आधे से अधिक, करीब 28 लाख सबसे पहले पोलैंड भाग गए. उनमें से बहुत से लोग हालांकि वहां रुके हैं, लेकिन काफी लोगों के वहां से आगे चले जाने की सूचना है. इनकी सटीक संख्या की जानकारी हालांकि नहीं है. यूरोपीय संघ के भीतर सीमा जांच चौकियां कम हैं.
यूएनएचसीआर ने 30 मार्च को कहा था कि 40 लाख लोग यूक्रेन से भाग गए हैं. युद्ध की शुरुआत की तुलना में हाल के हफ्तों में पलायन कुछ धीमा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





