
यूक्रेन के नीप्रो शहर में मिसाइल हमला, 13 घायल, मॉस्को ने दी प्रतिक्रिया
AajTak
रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध अभी किसी परिणाम पर नहीं पहुंचा है. वहीं इधर यूक्रेन पर रूसी हमलों और तेजी आई है. बता दें कि यूक्रेन के नीप्रो शहर के पास शनिवार को एक दो मंजिला घर में विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में 13 लोग घायल हो गए. इसके साथ ही मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. हालांकि, बचाव दल ने कई लोगों को मलबे से निकाला है.
यूक्रेन के नीप्रो शहर में एक इमारत से विस्फोट की खबर सामने आई है. रिजनल गवर्नर और अन्य अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार (3 जून) को यूक्रेन के शहर नीप्रो के पास एक दो मंजिला घर में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट से 13 लोग घायल होने की सूचना है साथ ही कई अन्य निवासी लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर सेरही लिसाक ने लिखा है कि घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. निप्रो के ठीक उत्तर में एक कस्बे में आपातकालीन सेवाएं मौजूद थीं वह मौके पर पहुंची और बचाव दल ने मलबे के नीचे से एक व्यक्ति को निकाला था.
रूसी मिसाइल से विस्फोट के दावे यूक्रेनी प्रेसिडेंशियल प्रेस सर्विस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में बचाव दल को एक टूटी-फूटी, सुलगती इमारत में काम करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है. सोशल मीडिया पर रिपोर्ट में कहा गया है कि एक रूसी मिसाइल की वजह से घर में यह विस्फोट हुआ है, इसके साथ ही पिधोरोदनेन्स्का समुदाय के रूप में चर्चित शहर में एक इमरजेंसी सर्विस बिल्डिंग को भी निशाना बनाया गया है. वहीं, यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों की ओर से मिसाइल हमले की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
मॉस्को ने किया हमले से इनकार राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी टेलीग्राम पर लिखा, ' यह विस्फोट दो घरों के बीच हुआ है. 'दुर्भाग्य है कि विस्फोट के बाद लोग मलबे के नीचे दबे हैं. रूस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एक आतंकवादी देश है. हालांकि, मॉस्को ने इस हमले से इनकार किया है. उसकी ओर से कहा गया है कि, रूसी सेना ने नागरिकों को टारगेट करते हुए हमला नहीं किया है. विस्फोट वाली जगह पर बचाव दल मलबा हटाने के कार्य में जुटे हैं.
3 मई को क्रैमलिन पर अटैक आया था सामने बता दें कि एक महीने पहले 3 मई को रूस में क्रेमलिन पर अटैक की खबरें आई थीं. रूस ने बयान जारी कर कहा था कि पुतिन की हत्या के प्रयास में क्रेमलिन पर रात में दो ड्रोन से हमले किए गए. रूस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया था. रूस का कहना था कि उन्होंने यूक्रेन की ओर से किए गए दो ड्रोन को मार गिराया है. क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है. पुतिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश हुई. लेकिन पुतिन को इसमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हमें जवाबी कार्रवाई का अधिकार है. ड्रोन हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी. इसके एक दिन बाद रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहरों को निशाना बनाया था.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.








