
यूक्रेन के डोनेट्स्क में सुपरमार्केट पर रूस का भीषण हवाई हमला, 14 लोगों की मौत
AajTak
कोस्टियानटिनिव्का यूक्रेन के पूर्व में सक्रिय युद्ध रेखा से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित है. डोनेट्स्क क्षेत्र के यूक्रेनी सरकार के कब्जे वाले हिस्सों पर रूस लगातार गोलाबारी और हवाई हमले कर रहा है. यूक्रेन के प्रॉसिक्यूटर जनरल एंड्री कोस्टिन ने एक्स पर कहा, 'युद्ध के मैदान में कोई भी स्थिति नागरिकों को निशाना बनाने को उचित नहीं ठहरा सकती.'
एक रूसी मिसाइल ने शुक्रवार को डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी शहर कोस्टियानटिनिव्का में एक सुपरमार्केट पर हमला किया, जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गए और 43 अन्य घायल हो गए. यूक्रेनी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. अधिकारियों की तरफ से पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में क्षतिग्रस्त इमारत से उठता काला धुआं नजर आ रहा है.
यूक्रेनी गृह मंत्री ने बाद में बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'रूसी आतंकवादियों ने एक सुपरमार्केट और एक पोस्ट ऑफिस पर हमला किया. मलबे के नीचे लोग दबे हुए हैं.'
'नागरिकों को निशाना बनाना उचित नहीं'
कोस्टियानटिनिव्का यूक्रेन के पूर्व में सक्रिय युद्ध रेखा से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित है. डोनेट्स्क क्षेत्र के यूक्रेनी सरकार के कब्जे वाले हिस्सों पर रूस लगातार गोलाबारी और हवाई हमले कर रहा है. यूक्रेन के प्रॉसिक्यूटर जनरल एंड्री कोस्टिन ने एक्स पर कहा, 'युद्ध के मैदान में कोई भी स्थिति नागरिकों को निशाना बनाने को उचित नहीं ठहरा सकती.'
मॉस्को की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है. रूस जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करता है. यूक्रेन के क्षेत्रीय गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने कहा कि रूस ने तोपों का इस्तेमाल किया है लेकिन बाद में जानकारी दी कि उसने हवा से सतह पर मार करने वाली Kh-38 मिसाइल से हमला किया.
घर, दुकानें और दर्जनों कारें क्षतिग्रस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






