
यहां इन 4 'खौफनाक' तरीकों से दी जाती है मौत... टेक्निक देख कांप उठती है 'मृत्यु'
AajTak
विमान भेदी तोपों से लेकर गश्ती कारों तक, दुनिया भर में अलग अलग तरीकों से अपराधियों को मृत्युदंड दिया जाता है. ये तरीके ऐसे हैं जो रूह को कंपा कर रख देने वाले हैं.
भारत समेत तमाम देशों में अपराध के निपटारे के लिए सख्त सजाओं का प्रावधान है. फांसी या मृत्युदंड भी इन्हीं सजाओं में शामिल है. लेकिन देश दुनिया में कई मामले ऐसे देखे गए हैं जहां किसी दुर्दांत अपराधी की मौत की सजा पर मानवाधिकार के पुरोधाओं की तरफ से विरोध हुआ है.
वहीं ऐसा भी देखा गया है कि मौके बेमौके तमाम एथिकल ग्रुप्स ने दुनियाभर में मृत्युदंड के तरीकों की तीखी आलोचना की है.
ध्यान रहे कि हाल के वर्षों में दुनिया भर में मृत्युदंड के मामलों में वृद्धि देखी गई है. चाहे डेथ वैन से मारना हो या फिर क्रिमिनल्स को 'डेथ चैंबर' में फेंकना तमाम मुल्क अपराधियों के साथ ऐसा बहुत कुछ कर रहे हैं जो रूह को कंपा कर रख देने वाला है.
जिक्र अपराधियों को निर्मम तरीके से मारने का हुआ है तो बताते चलें कि मृत्युदंड के उपयोग के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका एक बार फिर आलोचना का शिकार हुआ है. यहां अपराधियों के लिए मौत के नए तरीकों (नाइट्रोजन गैस से मारने )का परीक्षण किया जा रहा है. जिसकी दुनिया भर के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने निंदा की है. तो आइये जानें दुर्दांत अपराधियों के खात्मे के लिए क्या निर्मम तकनीक अपना रहे हैं अलग अलग मुल्क.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












