
मौसी की लड़की थी नरगिस, शादी से इनकार पर इरफान ने किए ताबड़तोड़ वार... मालवीय नगर हत्याकांड की पूरी कहानी
AajTak
हत्याकांड के कुछ देर बाद ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था. कहा जा रहा है कि जैसे ही मीडिया में नरगिस की हत्या की खबर फैली तो आरोपी ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने बताया है कि नरगिस और इरफान आपस में रिश्तेदार हैं.
दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े 25 साल की नरगिस की लोहे की रॉड से मार-मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस की छानबीन में आरोपी युवक इरफान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
सामने आया है आरोपी और मृतक लड़की आपस में रिश्तेदार थे. इरफान और नरगिस मां सगी बहने हैं. इरफान और नरगिस की शादी की बात भी पक्की हो गई थी. मगर, इरफान कुछ खास काम नहीं करता था. इसलिए नरगिस के परिवार ने इस शादी से इनकार कर दिया था. फिलहाल इरफान फूड डिलिवरी का काम करता था. जो कि नरगिस के परिवारवालों को पसंद नहीं था.
शादी से इनकार, रॉड से ताबड़तोड़ वार
नरगिस रोज की तरह मालवीय नगर में स्टेनो की कोचिंग के लिए आया करती थी. शुक्रवार को भी वह कोचिंग के लिए यहां पहुंची थी. तभी इरफान उसे मिल गया. इरफान बात करने बहाने नरगिस को डीडीए के विजय मंडल पार्क ले गया. यहां उनसे नरगिस से शादी की बात की. लड़की ने इरफान से शादी करने की बात से साफ मना कर दिया. इस बात से इरफान आगबबूला हो गया.
उसके बैग में पहले से ही लोहे की रॉड थी. उसने आव देखा न ताव और नरगिस पर ताबड़तोड़ लोहे की रॉड से वार करना शुरू कर दिया. नरगिस संभल पाती उसके पहले ही रॉड के वार से वह जमीन पर जा गिरी. इरफान गुस्से में नरगिस पर वार पे वार करता रहा और फिर मौके से भाग निकला.
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था इरफान

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










