
मोहम्मद शमी ने SMAT में फिर मचाया तूफान, क्या चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अब देंगे मौका?
AajTak
मोहम्मद शमी ने SMAT 2025–26 में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में तीन या अधिक विकेट झटके हैं और कुल 16 विकेट लेकर टॉप विकेट-टेकर सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ता उन्हें टीम में मौका नहीं दे रहे, जबकि वह डोमेस्टिक स्तर पर फिटनेस और फॉर्म दोनों साबित कर चुके हैं.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025–26 में हरियाणा के खिलाफ चार विकेट झटककर चयनकर्ताओं को एक कड़ा संदेश भेजा है. दाएं हाथ के पेसर शमी ने चार ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि हरियाणा ने अपने 20 ओवरों में 191/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
यह शमी का टूर्नामेंट में लगातार तीसरा ऐसा स्पेल था जिसमें उन्होंने तीन या उससे अधिक विकेट लिए. इससे पहले उन्होंने सर्विसेज़ के खिलाफ 4/13 और पुदुचेरी के खिलाफ 3/24 दर्ज किए थे. लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते शमी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. हालांकि उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद बंगाल को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी.
यह भी पढ़ें: 'शमी कहां हैं...', हरभजन सिंह ने पूछे तीखे सवाल, ROKO को लेकर गंभीर-अगरकर पर भड़के
7 पारियों में 16 विकेट
उन्होंने सात पारियों में 16 विकेट लिए हैं, 14.93 की औसत और 8.90 की इकोनॉमी के साथ, जबकि उनके सर्वश्रेष्ठ आंकड़े 4/13 रहे. डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब चयनकर्ता उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था.
आग उगल रहे शमी फिर भी टीम इंडिया में जगह नहीं













