
मोबाइल को लेकर हुई बहस... गुस्से में युवती ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 20 वर्षीय युवती ने सिर्फ मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद ऐसा कदम उठाया कि पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा. देर रात लगातार मोबाइल पर बात करने से नाराज चाचा ने जब फोन छीना, तो युवती ने गुस्से में 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. पुलिस इस आत्महत्या के पीछे की सभी संभावित वजहों की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 20 वर्षीय युवती ने मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. इसी के साथ पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना ठाणे के मानपाड़ा इलाके की है. मृतका की पहचान समीक्षा नारायण वड्डी के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि समीक्षा रात भर लगातार मोबाइल फोन पर बात कर रही थी, जिसे लेकर उसके चाचा ने उसे टोक दिया. उन्होंने उसका मोबाइल फोन ले लिया, जिससे समीक्षा नाराज हो गई. इसके तुरंत बाद वह घर के हॉल में गई और गैलरी से छलांग लगा दी.
परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: 3 बार लगाई छलांग, फिर भी बची जान... बार-बार करना चाह रहा था आत्महत्या, लेकिन हर बार हुई कोशिश नाकाम; Video
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर हुआ विवाद सामने आया है, लेकिन पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई और मानसिक, पारिवारिक या सामाजिक दबाव तो नहीं था.
पुलिस ने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है और मृतका की कॉल डिटेल्स व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया. विशेषज्ञों का मानना है कि परिवारों को संवाद के जरिये तनाव की स्थितियों से निपटना चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











