
मोदी सरकार कर रही है विचार, घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- कैसे?
AajTak
देश में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) में एक बार फिर आए उछाल के चलते सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स में कटौती करने का फैसला ले सकती है. इसके चलते देश में Petrol-Diesel की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है. बता दें खुदरा महंगाई जनवरी में फिर 6% से पार निकल गई है.
देश में बीते 275 दिनों से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price) स्थिर हैं. हालांकि ये 100 रुपये प्रति लीटर के करीब बनी हुई हैं. अब सरकार की ओर से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वो इनके दाम करके लोगों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) में एक बार फिर उछाल के बाद अब सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स (Petrolium Product Tax) घटाने पर विचार कर रही है.
पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने के संकेत रॉयटर्स की रिपोर्ट में दो सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि खुदरा महंगाई के जनवरी में आए नतीजों ने फिर से सोचने पर मजबूर किया है और सरकार को बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स घटाने पर विचार कर रही है. फिलहाल, इस फैसले पर मुहर लगाने के लिए फरवरी महीने के महंगाई दर के आंकड़ों (Febuary Inflation Data) का इंतजार है. इसके बाद इस पर विचार किए जाने की उम्मीद बन रही है. गौरतलब है कि बीते दिनों जारी किए गए नतीजों के मुताबिक, जनवरी 2023 में खुदरा महंगाई में उछाल दर्ज किया गया है.
फिर 6% के पार पहुंची खुदरा महंगाई महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर सरकार साल 2023 में पहला तगड़ा झटका लगा है. दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) गिरकर 6 फीसदी से नीचे पहुंच गई थी. जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि आने वाले दिनों में महंगाई से और राहत मिल सकती है, लेकिन जनवरी में अचानक इसमें फिर से तेजी दर्ज की गई और ये उछलकर 6 फीसदी के पार निकल गई है. सरकार द्वारा 13 फरवरी को जारी किए गए जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा महंगाई दर 6.52 फीसदी रही है, जबकि दिसंबर 2022 में ये 5.72 फीसदी रही थी.
आटे के दाम घटाने की पहल खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) एक बार फिर से आए उछाल और इसमें खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने के असर को कम करने के लिए सरकार कदम उठा रही है. सरकार ने नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के लिए एफसीआई के गेहूं का दाम 23.50 रुपये से घटाकर 21.50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है. इन संस्थानों को गेहूं को आटे में बदलकर 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम के अधिकतम खुदरा मूल्य पर बेचने को कहा गया था. अब उन्हें आटा 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेचने को कहा गया है.
सरकार ने घटाया विंडफॉल टैक्स इस बीच रॉयटर्स की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने घरेलू क्रूड पर विंडफॉल टैक्स घटा दिया है. इसके साथ ही डीजल और ATF(एयर टरबाइन फ्यूल) के एक्सपोर्ट पर अतिरिक्त ड्यूटी भी घटाई गई है. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ओएनजीसी (ONGC) जैसी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल (Crude) पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स 5050 रुपये प्रति टन से घटाकर 4350 रुपये प्रति टन कर दिया गया है.
हालांकि, पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई कटौती 16 फरवरी 2023 गुरुवार से प्रभावी हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने डीजल के अतिरिक्त एक्सपोर्ट पर टैक्स 7.50 रुपये/ लीटर से घटाकर से 2.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. वहीं ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाला टैक्स 6 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 1.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









