
मोदी-लूला की 'पावर' डील! क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ पर भारत-ब्राजील ने मिलाया हाथ, PM बोले- यह विन-विन पार्टनरशिप
AajTak
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की वार्ता में दोनों देशों ने व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा, स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. दोनों ने क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ समझौते को मजबूत सप्लाई चेन की दिशा में अहम कदम बताया. साथ ही अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से आगे ले जाने का लक्ष्य दोहराया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ के दो प्रमुख देशों के बीच बहुआयामी सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस रिश्ते को 'विन-विन पार्टनरशिप' बताते हुए कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है.
उन्होंने कहा कि ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, हेल्थ, फार्मा और पारंपरिक चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.
क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ पर हुआ समझौता
पीएम मोदी ने कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ पर हुआ समझौता मजबूत सप्लाई चेन बनाने की दिशा में अहम कदम है, जबकि रक्षा सहयोग भी लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने ब्राजील को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की आपूर्ति बढ़ाने और आयुर्वेद को बढ़ावा देने की बात भी कही.
वहीं लूला ने भारत-ब्राजील संबंधों को ग्लोबल साउथ की दो बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों की साझेदारी बताते हुए इसे 'दुनिया की फार्मेसी और दुनिया के अन्न भंडार' तथा 'डिजिटल सुपरपावर और रिन्यूएबल एनर्जी सुपरपावर' का मिलन कहा. उन्होंने दोनों देशों के बहुपक्षवाद और शांति के समर्थन का भी जिक्र किया.
'दोनों देश अपनी मुद्राओं में कर सकते हैं व्यापार'

मेरठ क्राइम ब्रांच ने एक बड़े जीएसटी फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 70 करोड़ रुपये का कागजी लेन-देन दिखाकर सरकार को लगभग 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया. इस खुलासे के बाद टैक्स चोरी के एक संगठित नेटवर्क का भी पता चला है.

ओडिशा के केंद्रापाड़ा में राजकनिका थाना क्षेत्र के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर सीडब्ल्यूसी और पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन शिक्षक और एक महिला सहायक से पूछताछ हुई. पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा.

दिल्ली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. राजधानी के पश्चिमी इलाके सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे जोमैटो डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मारी. इस दर्दनाक हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की गंभीरता को उजागर किया है.

केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में 2021 में हुई एक सर्जरी का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 51 साल की महिला के पेट में चार साल बाद आर्टरी फोर्सेप्स मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.









