
मौसम: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव, 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी, तमिलनाडु से केरल तक अलर्ट
AajTak
IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के ऊपर बने निम्न दबाव के कारण तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार और अन्य क्षेत्रों में 21 से 24 फरवरी तक भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र यानी लो प्रेशर की वजह से दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में आज (21 फरवरी) और कल (22 फरवरी) को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह बारिश तेज आंधी, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हो सकती है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?
तमिलनाडु और केरल के इन जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु के कई जिलों जैसे कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर और थेनी में 21 फरवरी को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, केरल में भी पांच जिलों में येलो अलर्ट है. लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि वहां तेज हवाएं और खराब मौसम रह सकता है.
ये भी पढ़ें: रेड-येलो-ऑरेंज-ग्रीन अलर्ट, जानिए मौसम विभाग के इन कलर कोड का मतलब
23 फरवरी से बारिश से मिलेगी राहत मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 21 और 22 फरवरी के वीकेंड पर प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी सिरे पर दोनों तटों के आसपास अच्छी बारिश देखने को मिलेगी. पंबन, तूतीकोरिन, टोंडी, पलायमकोट्टई, अतीरामपट्टिनम, पलक्कड़, तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, पुनलूर, त्रिशूर, कोट्टायम और कोच्चि में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 23 फरवरी के बाद बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी.

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान, यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे. इस घटना के बाद सियासत गर्मा गई है और बीजेपी लगातार हमलावर है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया.

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.










