
'नेपाल के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित था कांग्रेसियों का AI समिट में प्रोटेस्ट', दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा
AajTak
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने अदालत में दावा किया कि यह नेपाल के जेन-Z प्रोटेस्ट से प्रेरित था. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की जमानत नामंजूर कर दी और 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया.
पटियाला हाउस कोर्ट ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान अर्धनग्न होकर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं की जमानत नामंजूर कर दी और उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया. सुनवाई के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा किया. पुलिस ने अदालत को बताया कि यह प्रदर्शन नेपाल में हुई हिंसक जेन-Z आंदोलन से प्रेरित था, जिसने वहां की सरकार को गिरा दिया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस प्रदर्शन के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है. अदालत में पुलिस ने कहा कि आरोपियों को आपस में और डिजिटल सबूतों के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना जरूरी है. साथ ही यह भी जांच की जानी चाहिए कि प्रदर्शन के लिए फंडिंग कहां से हुई और टी-शर्ट छपवाने का खर्च किसने उठाया. इन टी-शर्ट्स पर 'PM is Compromised', 'India-US Trade Deal' और 'Epstein Files' जैसे नारे लिखे थे, जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें भी थीं.यह भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस के खिलाफ BJYM का देशभर में प्रदर्शन, AI समिट की घटना को बताया 'देश विरोधी कृत्य'
कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के करीब 10 कार्यकर्ता शुक्रवार को इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन स्थल भारत मंडपम में घुसे और नारेबाजी की. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें शनिवार सुबह पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड मांगी. आरोपियों के वकील ने पुलिस के दावों का विरोध करते हुए कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और किसी पर हमला नहीं किया गया. उलटे, प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई.
इस घटना के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी राजनीतिक जंग छिड़ गई. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव समेत कई बीजेपी नेताओं ने यूथ कांग्रेस की इस हरकत को 'राष्ट्रविरोधी' करार दिया और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया. बीजेपी के युवा मोर्चा बीजेवाईएम ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और भिवंडी में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए. कांग्रेस ने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का बचाव किया.

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान, यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे. इस घटना के बाद सियासत गर्मा गई है और बीजेपी लगातार हमलावर है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया.

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.










