
'शर्टलेस' प्रोटेस्ट पर बीजेपी का हल्लाबोल, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बवाल
AajTak
कांग्रेस के AI समिट के दौरान हंगामा करने के विरोध में भाजपा ने दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लेकर आए बैनरों पर कांग्रेस और राहुल गांधी को 'देशद्रोही' एवं 'गद्दार' कहकर उनसे माफी मांगने की मांग की गई. देखें वीडियो.

केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में 2021 में हुई एक सर्जरी का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 51 साल की महिला के पेट में चार साल बाद आर्टरी फोर्सेप्स मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.

बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर हुई बहस के दौरान गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने एक ऐसा बयान दिया जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई. इस बयान को पप्पू यादव से जोड़ा गया. इसके जवाब में पप्पू यादव ने भी पलटवार किया। इस बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और कानून व्यवस्था की स्थिति पर लोगों का ध्यान केंद्रित कर दिया है.











