
टी20 वर्ल्ड कपः सुपर-8 में बारिश के चलते रद्द हुआ मैच तो क्या होगा? जान लें ICC का नियम
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में हर टीम को तीन मैच खेलने हैं. अगर कोई मैच बारिश के कारण 5-5 ओवर भी नहीं हो पाता, तो उसे रद्द कर दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिए जाएंगे. सुपर-8 में कोई रिजर्व डे नहीं है, इसलिए बारिश से सेमीफाइनल की दौड़ पर बड़ा असर पड़ सकता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट में सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो चुकी है. इस चरण के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई किया है. इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मुकाबला खेलेंगी और टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
ऐसे में हर मैच की अहमियत बढ़ गई है. लेकिन कोलंबो में लगातार हो रही बारिश ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर सुपर-8 का कोई मुकाबला बारिश में धुल गया तो क्या होगा? ये सवाल इसलिए भी बड़ा हो गया है क्योंकि सुपर-8 के पहले मैच में यानी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले को बारिश ने धो दिया है. और ये मैच बिना एक गेंद खेले ही रद्द कर दिया गया है.
अगर बारिश से मैच रद्द हुआ तो?
सुपर-8 के मुकाबले भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे. हालांकि कोलंबो में बारिश के कारण मैच पर खतरा बना हुआ है. नियमों के मुताबिक, सुपर-8 में भी ग्रुप स्टेज की तरह कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है.
यह भी पढ़ें: New Zealand vs Pakistan T20 WC Live Score: कोलंबो में भारी बारिश ने रोका पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच, सुपर-8 की है टक्कर
आईसीसी के नियम कहते हैं कि टी20 मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने जरूरी हैं. अंपायर कोशिश करेंगे कि किसी भी तरह मुकाबला पूरा कराया जाए, ताकि परिणाम निकल सके.

मेरठ क्राइम ब्रांच ने एक बड़े जीएसटी फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 70 करोड़ रुपये का कागजी लेन-देन दिखाकर सरकार को लगभग 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया. इस खुलासे के बाद टैक्स चोरी के एक संगठित नेटवर्क का भी पता चला है.

ओडिशा के केंद्रापाड़ा में राजकनिका थाना क्षेत्र के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर सीडब्ल्यूसी और पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन शिक्षक और एक महिला सहायक से पूछताछ हुई. पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा.

दिल्ली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. राजधानी के पश्चिमी इलाके सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे जोमैटो डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मारी. इस दर्दनाक हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की गंभीरता को उजागर किया है.

केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में 2021 में हुई एक सर्जरी का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 51 साल की महिला के पेट में चार साल बाद आर्टरी फोर्सेप्स मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.









