
'यादव जी की लव स्टोरी' पर क्यों खड़ा हुआ सियासी तूफान? देखें हल्ला बोल
AajTak
फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर जातिवाद और राजनीतिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है. फिल्म में एक यादव लड़की और मुस्लिम लड़के का प्रेम प्रसंग दिखाया गया है, जो लव जिहाद की बहस को फिर से गर्माता है. फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं. इसी पर देखें हल्ला बोल.

मेरठ क्राइम ब्रांच ने एक बड़े जीएसटी फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 70 करोड़ रुपये का कागजी लेन-देन दिखाकर सरकार को लगभग 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया. इस खुलासे के बाद टैक्स चोरी के एक संगठित नेटवर्क का भी पता चला है.

ओडिशा के केंद्रापाड़ा में राजकनिका थाना क्षेत्र के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर सीडब्ल्यूसी और पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन शिक्षक और एक महिला सहायक से पूछताछ हुई. पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा.

दिल्ली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. राजधानी के पश्चिमी इलाके सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे जोमैटो डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मारी. इस दर्दनाक हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की गंभीरता को उजागर किया है.

केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में 2021 में हुई एक सर्जरी का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 51 साल की महिला के पेट में चार साल बाद आर्टरी फोर्सेप्स मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.









