
'यह देश का अपमान...', AI Summit में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बिफरे मायावती-अखिलेश
AajTak
एआई इंडिया समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कई राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई है. बसपा प्रमुख मायावती, सपा नेता अखिलेश यादव, टीडीपी नेता नारा लोकेश, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और बीआरएस नेता केटी राम राव ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए अनुचित बताया.
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में आयोजित 'एआई इंडिया समिट 2026' में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर कई राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन करने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं. यह मामला शुक्रवार को समिट के पांचवें दिन हुआ था और शनिवार को भी इस पर चर्चाएं गरम है.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी प्रदर्शन के तरीके को अशोभनीय और निन्दनीय बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे. यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है."
उन्होंने कहा अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा."
तेलुगु देशम पार्टी के नेता और मंगलगिरी के विधायक नारा लोकेश ने भी इस मामले पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, 'यह अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है कि एक ऐसा प्रमुख वैश्विक मंच, जिसका उद्देश्य भारत की उभरती हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नेतृत्व को प्रदर्शित करना था, राजनीतिक मुद्दों के कारण बाधित हो गया.'
उन्होंने कहा कि AI समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन भारत की तकनीकी प्रगति और नवाचार में उसकी बढ़ती भूमिका को स्थापित करने का मौका होते हैं. इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को राजनीति के राजनैतिक नाटकों में बदलना न केवल भारत की वैश्विक छवि को प्रभावित करता है, बल्कि देश की प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंचाता है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने एक्स पर लिखा, 'कल युवा कांग्रेस ने हमें सभी को शर्मसार कर दिया. हमारी राजनीति किस दिशा में जा रही है?'

बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर हुई बहस के दौरान गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने एक ऐसा बयान दिया जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई. इस बयान को पप्पू यादव से जोड़ा गया. इसके जवाब में पप्पू यादव ने भी पलटवार किया। इस बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और कानून व्यवस्था की स्थिति पर लोगों का ध्यान केंद्रित कर दिया है.

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान, यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे. इस घटना के बाद सियासत गर्मा गई है और बीजेपी लगातार हमलावर है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया.

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.










