
सर्जरी के चार साल बाद खुला राज, महिला के पेट में मिला उपकरण, रिटायर्ड डॉक्टर पर गिरी गाज
AajTak
केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में 2021 में हुई एक सर्जरी का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 51 साल की महिला के पेट में चार साल बाद आर्टरी फोर्सेप्स मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.
केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में साल 2021 में हुई एक सर्जरी के बाद बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है. 51 साल की उषा जोसेफ के पेट में आर्टरी फोर्सेप्स (सर्जिकल उपकरण) मिलने के बाद पुलिस ने रिटायर्ड डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पन्नप्रा निवासी उषा जोसेफ ने मई 2021 में गर्भाशय में फाइब्रॉइड (गांठ) हटाने के लिए मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कराया था. उस समय डॉक्टर ललितांबिका स्त्री रोग विभाग की प्रमुख थीं. हाल ही में महिला को लगातार पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद जांच में उनके पेट के अंदर सर्जिकल उपकरण मौजूद होने का खुलासा हुआ.
चार साल बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
शनिवार को उषा जोसेफ का ऑपरेशन अमृता अस्पताल में किया गया, जहां डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक उपकरण को निकाल दिया. अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सर्जरी के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर गणेश मोहन और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल सियाद ए के भी मौजूद थे. ऑपरेशन के बाद महिला की हालत संतोषजनक बताई जा रही है.
रिटायर्ड डॉक्टर पर BNS की धाराओं में मामला दर्ज
अंबालापुझा पुलिस ने शुक्रवार रात रिटायर्ड डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया. यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 (जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और धारा 125(ए) (लापरवाही से चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज किया गया है.

बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर हुई बहस के दौरान गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने एक ऐसा बयान दिया जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई. इस बयान को पप्पू यादव से जोड़ा गया. इसके जवाब में पप्पू यादव ने भी पलटवार किया। इस बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और कानून व्यवस्था की स्थिति पर लोगों का ध्यान केंद्रित कर दिया है.

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान, यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे. इस घटना के बाद सियासत गर्मा गई है और बीजेपी लगातार हमलावर है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया.

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.










