
उत्तराखंड: देहरादून में शिक्षा निदेशक से दफ्तर में मारपीट और हंगामा, BJP विधायक उमेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
देहरादून में शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय में बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थकों द्वारा हमला किया गया, जिसमें निदेशक और अन्य कर्मचारी घायल हुए. विवाद रायपुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर था. विधायक और समर्थकों ने निदेशक को कमरे में बंद कर पिटाई की. इस मामले में FIR दर्ज हो गई है.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब विभाग के निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर में बीजेपी विधायक के समर्थक कार्यालय में घुस गए और अधिकारी की पिटाई कर दी. इस मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बीएनएस की धाराएं 121(1), 191(2), 324(3), 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है.
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश सिंह रावत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि चाहे वे जनता के सवालों को लेकर कितने ही नाराज क्यों न हों, उन्हें सरकारी कर्मचारियों की मर्यादा और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए. यदि कोई बात नहीं सुन रहा है तो कई लोकतांत्रिक विकल्प उपलब्ध होते हैं. धरना दिया जा सकता है, प्रदर्शन किया जा सकता है, मंत्री या मुख्यमंत्री से मिला जा सकता है और विधानसभा में मुद्दा उठाया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि दबाव बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन किसी के साथ मारपीट करना और हिंसा पर उतर आना उचित नहीं है. इस घटना में खून बहता हुआ देखा गया, जो बेहद चिंताजनक है. भले ही टांके साधारण लगे हों, लेकिन खून निकलना गंभीर बात है.
आरोपों पर उन्होंने कहा कि क्या योजना थी और क्या नहीं, यह कानून और पुलिस देखेगी. लेकिन जो बाहर से दिखाई दे रहा है, वह यही है कि जो लोग मिलने गए थे, वे असंतुष्ट और क्रोधित थे. किस बात पर क्रोधित थे, यह अलग विषय है, लेकिन क्रोध में किसी पर घातक हमला करना चिंता का विषय है.
यह भी पढ़ें: देहरादून में जिम से निकल रहे व्यवसायी का मर्डर, 48 घंटों में दूसरी हत्या से सनसनी
निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने क्या कहा?

मेरठ क्राइम ब्रांच ने एक बड़े जीएसटी फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 70 करोड़ रुपये का कागजी लेन-देन दिखाकर सरकार को लगभग 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया. इस खुलासे के बाद टैक्स चोरी के एक संगठित नेटवर्क का भी पता चला है.

ओडिशा के केंद्रापाड़ा में राजकनिका थाना क्षेत्र के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर सीडब्ल्यूसी और पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन शिक्षक और एक महिला सहायक से पूछताछ हुई. पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा.

दिल्ली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. राजधानी के पश्चिमी इलाके सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे जोमैटो डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मारी. इस दर्दनाक हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की गंभीरता को उजागर किया है.

केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में 2021 में हुई एक सर्जरी का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 51 साल की महिला के पेट में चार साल बाद आर्टरी फोर्सेप्स मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.









