
AI से स्किल डेवलेपमेंट पर जोर, 85 देशों ने अपनाया 'दिल्ली डिक्लेरेशन', जानें इम्पैक्ट समिट का हासिल
AajTak
विदेश मंत्रालय के अनुसार एआई इम्पैक्ट समिट की दिल्ली घोषणा को 85 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने अपनाया है. इसमें मानव संसाधन विकास, सामाजिक सशक्तिकरण के लिए एआई तक पहुंच, भरोसेमंद एआई, ऊर्जा की बचत, विज्ञान में एआई उपयोग, एआई संसाधनों का लोकतंत्रीकरण तथा आर्थिक व सामाजिक विकास जैसे सात प्रमुख स्तंभों पर सहयोग का संकल्प लिया गया है.
विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि एआई इम्पैक्ट समिट की दिल्ली घोषणा (Delhi Declaration) को 85 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने अपनाया है. मंत्रालय के बयान के अनुसार इंडिया एआई समिट के 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' मंत्र से प्रेरित इस घोषणा में भाग लेने वाले देशों ने इसके सात चक्र (स्तंभ) पर ध्यान केंद्रित करने का संकल्प लिया है.
बयान में कहा गया कि एआई के बढ़ते उपयोग को देखते हुए देशों के बीच ज्यादा सहयोग और सभी पक्षों की भागीदारी जरूरी है. एआई इम्पैक्ट समिट के सात प्रमुख स्तंभ मानव संसाधन विकास, सामाजिक सशक्तिकरण के लिए एआई तक पहुंच बढ़ाना, एआई प्रणालियों को भरोसेमंद बनाना, ऊर्जा की बचत, विज्ञान में एआई का उपयोग, एआई संसाधनों को सभी के लिए सुलभ बनाना और आर्थिक विकास व सामाजिक भलाई के लिए एआई का इस्तेमाल शामिल हैं.
88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने किए साइन
इसमें यह भी कहा गया कि मौजूदा वैश्विक पहलों के साथ मिलकर देश साझा समझ विकसित करेंगे और राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करते हुए एआई को मानवता के हित में उपयोग करने की दिशा में काम करेंगे. केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर बताया कि 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने एआई इम्पैक्ट समिट घोषणा पर साइन किए हैं. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानव-केंद्रित एआई विजन का समर्थन किया है और यह घोषणा वैश्विक स्तर पर एआई संसाधनों को लोकतांत्रिक बनाने के उद्देश्य से प्रेरित है.
एआई इम्पैक्ट समिट की घोषणा में क्या-क्या घोषणा में कहा गया है कि एआई संसाधनों को सुलभ और किफायती बनाकर सभी देशों को नागरिकों के लाभ के लिए इसका विकास और उपयोग करने का अवसर मिलेगा. एआई और उससे जुड़े ऐप्स का बड़े स्तर पर उपयोग कर आर्थिक और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाना.
आई सिस्टम को सुरक्षित बनाना, उद्योग के स्वैच्छिक उपाय अपनाना और ऐसी नीतियां बनाना जो इनोवेशन के साथ-साथ लोगों के हितों की रक्षा करें. रिसर्च और डेवलपमेंट जैसे अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग में एआई का इस्तेमाल कर ज्ञान और संसाधनों को साझा करना.

मेरठ क्राइम ब्रांच ने एक बड़े जीएसटी फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 70 करोड़ रुपये का कागजी लेन-देन दिखाकर सरकार को लगभग 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया. इस खुलासे के बाद टैक्स चोरी के एक संगठित नेटवर्क का भी पता चला है.

ओडिशा के केंद्रापाड़ा में राजकनिका थाना क्षेत्र के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर सीडब्ल्यूसी और पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन शिक्षक और एक महिला सहायक से पूछताछ हुई. पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा.

दिल्ली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. राजधानी के पश्चिमी इलाके सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे जोमैटो डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मारी. इस दर्दनाक हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की गंभीरता को उजागर किया है.

केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में 2021 में हुई एक सर्जरी का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 51 साल की महिला के पेट में चार साल बाद आर्टरी फोर्सेप्स मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.









