
MP: इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की सफाई, बोले- पद छोड़ा है, कांग्रेस नहीं
AajTak
मध्य प्रदेश की राजनीति में बीते 24 घंटों से चल रहा 'हेमंत कटारे सस्पेंस' आखिरकार शनिवार को खत्म हो गया. उप नेता प्रतिपक्ष पद से अचानक इस्तीफा देने और 'लापता' होने की खबरों के बीच कटारे ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है.
मध्य प्रदेश विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उठ रही अटकलों के बीच हेमंत कटारे ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की है. शनिवार को 'X' पोस्ट के जरिए कहा कि उन्होंने केवल पद से इस्तीफा दिया है, कांग्रेस पार्टी से नहीं.
पोस्ट करते हुए हेमंत कटारे ने लिखा, ''कांग्रेस उनके स्वर्गीय पिता की विरासत है’. कटारे ने अपील की है कि उनके फोन न उठाने को लेकर किसी तरह के भारी-भरकम कयास न लगाए जाएं.
उन्होंने बताया कि वे अपनी शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिता रहे थे, जो उनका मूलभूत और संवैधानिक अधिकार है.
कांग्रेस नेता ने हल्के अंदाज में कहा, 'कभी-कभी नेता भी इंसान होता है’. इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कटारे ने कहा कि भाजपा को ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है. उन्होंने ऐलान किया कि सोमवार से वे सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज और पूरी ताकत के साथ मौजूद रहेंगे.
कटारे ने कहा कि चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का मामला हो, शंकराचार्य जी के अपमान का विषय हो या फिर जहरीली हवा-दवा-पानी और सरकारी भ्रष्टाचार का, वे हर मुद्दे पर तर्क और प्रमाण के साथ सरकार को घेरेंगे.
अंत में कटारे ने लिखा, ‘मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है’

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान, यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे. इस घटना के बाद सियासत गर्मा गई है और बीजेपी लगातार हमलावर है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया.

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.










