
नक्सल मुक्त भारत की तरह घुसपैठियों से भी मुक्ति संभव- अमित शाह, पांच साल में देश से बाहर करने का दावा
AajTak
अमित शाह ने असम में घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों के जरिए वोटबैंक की राजनीति करती है. कांग्रेस की वजह से ही असम में जनसंख्या असंतुलन हो गया है. केंद्रीय मंत्री ने 1 लाख बीघा जमीन मुक्त कराने का दावा भी किया.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम दौरे पर हैं. शनिवार को उन्होंने असम पुलिस की 10वीं बटालियन के नए कैंपस का शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सल मुक्त भारत की तरह घुसपैठियों से भी मुक्ति संभव है. कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति से असम की जनसंख्या संकट में है. हर घुसपैठिए की पहचान कर देश से बाहर भेजेंगे.
अमित शाह ने कहा कि यह नया कैंपस उस जमीन पर बनाया जाएगा जिसे हाल ही में घुसपैठियों से खाली कराया गया है. शाह ने देश और राज्य की सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि असम को घुसपैठ, उग्रवाद, गरीबी, बेरोजगारी और बाढ़ जैसी समस्याओं से मुक्त कराने के लिए बीजेपी कमिटेड है.
शाह ने लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अवैध प्रवासियों को हटाने में दिलचस्पी नहीं रखती क्योंकि वे उसका राजनीतिक वोटबैंक हैं. उन्होंने कांग्रेस से चुनौती दी कि यदि वह वाकई घुसपैठियों को हटाने के लिए कमिटेड हैं तो इसे अपने आगामी चुनाव घोषणापत्र में शामिल करें. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग इस समय असम में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसईआर) कर रहा है, जिसमें घुसपैठियों की पहचान की जाएगी.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण असम की जनसंख्या संतुलन बिगड़ा है, लेकिन असम सरकार ने अब तक एक लाख बीघा से अधिक जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई है. शाह ने भरोसा जताया कि अगर बीजेपी दोबारा सरकार बनती है तो अगले पांच सालों में पांच लाख बीघा से अधिक जमीन को आजाद कराया जाएगा.
यह भी पढ़ें: असम-बांग्लादेश बॉर्डर का आज दौरा करेंगे अमित शाह... इस खास योजना का करेंगे शंखनाद
बता दें कि अगले कुछ महीनों में असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. इन सब के बीच अमित शाह का यह असम दौरा राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है.

ओडिशा के केंद्रापाड़ा में राजकनिका थाना क्षेत्र के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर सीडब्ल्यूसी और पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन शिक्षक और एक महिला सहायक से पूछताछ हुई. पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा.

दिल्ली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. राजधानी के पश्चिमी इलाके सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे जोमैटो डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मारी. इस दर्दनाक हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की गंभीरता को उजागर किया है.

केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में 2021 में हुई एक सर्जरी का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 51 साल की महिला के पेट में चार साल बाद आर्टरी फोर्सेप्स मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.

बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर हुई बहस के दौरान गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने एक ऐसा बयान दिया जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई. इस बयान को पप्पू यादव से जोड़ा गया. इसके जवाब में पप्पू यादव ने भी पलटवार किया। इस बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और कानून व्यवस्था की स्थिति पर लोगों का ध्यान केंद्रित कर दिया है.









