
मोदी कैबिनेट 2.0 का विस्तारः मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के ये नेता बन सकते हैं मंत्री
ABP News
मोदी कैबिनेट 2.0 के विस्तार की हलचल काफी तेज हो गई है. इस मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 28 नए चेहरों को शामिल किया जाएगा. वहीं कई पुराने मंत्रियों से अतिरिक्त प्रभार भी लिया जा सकता है.
नई दिल्लीः मोदी कैबिनेट 2.0 के विस्तार की जो हलचल कई दिनों से देखने को मिल रही थी अब उसकी तस्वीर साफ होती दिख रही है. एबीपी न्यूज को सबसे पहले जानकारी मिली है कि अगले 3 दिनों में मोदी कैबिनेट 2.0 का विस्तार हो सकता है. मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र से भी कुछ नाम नए कैबिनट का हिस्सा हो सकते है. माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश से दो चेहरों को शामिल किया जा सकता है तो वहीं महाराष्ट्र से भी एक या दो लोगों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. राजस्थान की बात करें तो यहां से भी एक नेता को मंत्री बनाया जा सकता है.More Related News













