
मॉरीशस में मोदी... सभी 34 मंत्री करेंगे रिसीव, नेशनल डे पर होंगे चीफ गेस्ट, दो दिन के दौरे में कई समझौते भी होंगे
AajTak
मॉरीशस के डिप्टी विदेश मंत्री हम्बीराजन नारसिंघन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा से सम्मानित महसूस कर रहे हैं. इसे 'विशेष अवसर' बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी 34 मंत्री प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद होंगे. उन्होंने कहा कि धूमधाम से पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस के लिए रवाना हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रहे इस दौरे के दौरान पीएम मोदी 20 से अधिक भारत-निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें क्षमता निर्माण से लेकर समुदाय-आधारित ढांचागत परियोजनाएं शामिल हैं.
इस दौरान पीएम मोदी अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ मिलकर सिविल सर्विसेज कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे. इस भवन का निर्माण लगभग 4.75 मिलियन डॉलर की लागत से पूरा हुआ है. इस परियोजना के लिए 2017 में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे.
मोदी 20 सामुदायिक परियोजनाओं और एरिया हेल्थ सेंटर का भी ई-उद्घाटन करेंगे, जिन्हें लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इन सामुदायिक परियोजनाओं में खेल संबंधित ढांचागत सुविधाएं भी शामिल हैं.
सभी 34 मंत्री पीएम मोदी का करेंगे स्वागत
मॉरीशस के डिप्टी विदेश मंत्री हम्बीराजन नारसिंघन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा से सम्मानित महसूस कर रहे हैं. इसे 'विशेष अवसर' बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी 34 मंत्री प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद होंगे. उन्होंने कहा कि धूमधाम से पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा.
ANI को दिए एक इंटरव्यू में नारसिंघन ने प्रधानमंत्री मोदी की 2015 में मौरिशस यात्रा को याद करते हुए कहा कि भारत उनके देश के लिए कई क्षेत्रों में "एक आदर्श" है. उन्होंने कहा, 'मोदी मॉरीशस 10 साल से अधिक समय बाद आ रहे हैं. उनकी पिछली यात्रा 2015 में थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









