
'मैं तुझे आज जान से मारता हूं', सफदरजंग अस्पताल में मरीज ने किया डॉक्टर पर हमला
AajTak
आरोपी मरीज को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है. इस हमले में डॉक्टर की जान बच गई है. हालांकि, उन्हें शरीर में कई जगह घाव हुए हैं. हमला उस वक्त हुआ जब डॉक्टर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहा था.
राजधानी दिल्ली कसे फेमस सरकारी सफदरजंग में मरीज ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया है. उसने पेचकश से डॉक्टर पर हमला बोला. गनीमत रही की इस हमले में डॉक्टर की जान बच गई, लेकिन उन्हें शरीर पर कई जगह घाव हुए हैं. आरोपी मरीज को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
दरअसल, सफदरजंग अस्पताल के ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में डॉक्टर राहुल कनेला नौकरी करते हैं. 4 सितंबर को उनकी इमरजेंसी में ड्यूटी लगी हुई थी. डॉ. राहुल के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे उनके पास एक मरीज आया.
कनुला निकलवाने आया था मरीज
डॉ. राहुल ने पुलिस को बताया कि मरीज ने आकर उनसे कहा कि उसके हाथ में लगी कनूला निकाल दूं. इस बात पर मैंने मरीज से कहा कि यह काम नर्सिंग स्टाफ का है. उन्हीं के पास जाकर कनुला निकलवा लो. मेरे इतना कहते ही मरीज गुस्से में आ गया. उसने मेरे साथ गाली-गलौच करना शुरु कर दिया.
मरीज ने पेचकस से किया हमला
डॉ. राहुल ने आगे कहा कि इसके बाद मरीज ने अपनी जेब से पेचकस निकाला और मुझ पर हमला कर दिया. आरोपी मरीज कह रहा था ''मैं आज तुझे जान से मारता हूं'' और वह मुझ पर लगातार वार कर रहा था. उसके हमले में मुझे शरीर पर कई जगह घाव हुए हैं. मैं और इमरजेंसी में मौजूद अन्य लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ा और उसके हाथ से पेचकस छुड़ा लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










