
'मैं क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा...', गंभीर से नजदीकी के सवाल पर क्या बोल गए हर्षित राणा
AajTak
हर्षित राणा ने कहा कि वे आलोचनाओं और सोशल मीडिया के शोर पर ध्यान नहीं देते, क्योंकि इससे उनका खेल प्रभावित होगा. नई गेंद के साथ वे मोर्ने मोर्केल और अर्शदीप से सीख रहे हैं. राणा ने स्वीकार किया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहना उनके विकास के लिए बेहद फायदेमंद है.
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर द्वारा कथित तौर पर पसंद किए जाने को लेकर आलोचनाओं के निशाने पर आए तेज गेंदबाज हर्षित राणा का कहना है कि वे किसी भी बाहरी शोर पर ध्यान नहीं देते, क्योंकि ऐसा करने से वे मैदान पर खुलकर क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. गंभीर के कार्यकाल के दौरान 23 वर्षीय इस तेज़ गेंदबाज ने पिछले साल की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के पर्थ टेस्ट से शुरुआत करते हुए सभी फॉर्मेट में भारत के लिए डेब्यू किया है.
हालांकि सभी फॉर्मेट में उन्होंने बहुत बड़े प्रभाव वाली प्रदर्शन नहीं किए, लेकिन राणा को भारतीय मुख्य कोच से लगातार मजबूत समर्थन मिलता रहा है. रायपुर वनडे से पहले जब हर्षित राणा से पूछा गया कि वह सोशल मीडिया पर आलोचना और फैंस की टिप्पणियों से कैसे निपटते हैं? तो राणा ने कहा, 'अगर मैं ये सारी बातें सुनना शुरू कर दूं, उन्हें दिमाग में रखकर मैदान पर उतरूं, तो मैं क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा.'
यह भी पढ़ें: हर्षित राणा को इतने मौके क्यों दे रहे कोच गंभीर? संदीप शर्मा के इस वायरल VIDEO में है जवाब
उन्होंने कहा, 'मैं जितना हो सके इन चीजों से दूर रहने की कोशिश करता हूं. मैं सिर्फ इस पर ध्यान देता हूं कि मुझे मैदान पर क्या करना है. बाहर क्या हो रहा है या कौन मेरे बारे में क्या कह रहा है, इसकी मुझे परवाह नहीं है.'
रांची में राणा ने झटके 3 विकेट
रांची में पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के चेज़ के दौरान अंतिम ओवरों में उनका नियंत्रण थोड़ा ढीला पड़ा, लेकिन राणा ने 3/65 झटके और शुरुआती दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत की जीत की नींव रखी.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











