
मेलबर्न में हिंदू मंदिरों पर हमला, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में पिछले 15 दिनों में तीन बार हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा चुका है. रविवार को मेलबर्न के अलबर्ट पार्क में स्थित इस्कॉन मंदिर में कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने तोड़फोड़ की है. इसके साथ ही मंदिर की दीवारों पर भी विवादित चीजें लिख दी हैं.
ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थक पिछले 15 दिनों में तीन हिंदू मंदिरों को अपना निशाना बना चुके हैं. ताजा मामला मेलबर्न के अलबर्ट पार्क में स्थित इस्कॉन मंदिर का है. रविवार को खालिस्तानी समर्थकों ने मंदिर में ना सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद लिख दिया. वहीं दीवार पर संत भिंडरावाला को भी शहीद लिखा गया.
भारत में ऑस्ट्रेलिया उच्चायुक्त बेरी ओ फेरेल ने मंदिरों में तोड़फोड़ को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया किसी भी तरह की हेट स्पीच या हिंसा बर्दाश्त नहीं करता है. ऑस्ट्रेलिया सरकार इस मामले की जांच कर रही है.
I am gravely concerned by the mindless vandalism of Hindu temples in Victoria. Australia does not tolerate hate speech or violence and Australian authorities are investigating, says Australian High commissioner @AusHCIndia @barryofarrell
यह सब देखना काफी डरावना था
मेलबर्न की जिस मंदिर में तोड़फोड़ की गई है, उसके पुजारी अर्जुन सखा दास ने बयान देते हुए उस समय का हाल बताया है. मंदिर के पुजारी अर्जुन सखा दास ने कहा कि रात करीब सवा चार बजे एक दूसरे पुजारी ने उन्हें जानकारी दी. दूसरे पुजारी ने अर्जुन दास से कहा कि कुछ लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ की है और दीवारों पर भारत के खिलाफ स्लोगन लिख दिए गए हैं.
पुजारी अर्जुन दास ने बताया कि, दूसरे पुजारी के लिए यह बहुत डरावना था, क्योंकि वही सबसे पहले थे, जिन्होंने हमले के बाद का मंजर देखा था. अर्जुन दास ने आगे कहा कि वह पुजारी मंदिर से बाहर रहते हैं, इसलिए बाहर से आते समय ही उन्होंने सब देख लिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









