
'मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली...', राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका
AajTak
मुरैना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि, 'मैं जानती हूं कि शहादत का क्या मतलब है. मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत की भावना मिली. यह भावना आप समझ सकते हैं, क्योंकि आपने अपने बेटे सरहद पर भेजें हैं.'
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, गुरुवार को प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के मुरैना में रैली की. इस दौरान उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया और 'विरासत वाले बयान' पर एक बार फिर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने कहा कि, 'जब अपने पिता के टुकड़े लेकर आई तो इस देश से नाराज थी. मैंने अपने पिता को हिफाजत से तुम्हारे पास भेजा और तुमने टुकड़े में लौटाया.
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं जानती हूं शहादत का क्या मतलब है. जब मंच पर खड़े होकर मेरे पिता पर आरोप लगाते हैं कि मेरे पिता ने कोई कानून बदल दिया उनसे विरासत लेने के लिए. मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत की भावना मिली. यह भावना आप समझ सकते हैं, क्योंकि आपने अपने बेटे सरहद पर भेजें हैं. मोदी जी इस भावना को नहीं समझ सकते.पूर्व पीएम राजीव गांधी का किया जिक्र प्रियंका गांधी ने मंच से कहा कि, 'मैं जब 19 साल थी, तब अपने पिता के टुकड़ों को घर लाई थी. तब मैं नाराज थी. फिर मैंने धीरे-धीरे इस बात को समझा कि जिससे प्रेम होता है, नाराजगी उससे ही होती है. आज मै 52 साल की हूं. पहली बार मैंने ये बात सार्वजनिक मंच पर कही है. मेरे देश के लिए मेरे दिल में कितना प्रेम है,
विरासत वाले बयान पर घेरा उन्होंने विरासत वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मोदी जी कहते हैं कि मेरे पिता ने उनकी मां से विरासत लेने के लिए कोई कानून बदल दिया था. मोदी जी इस बात को समझ नहीं पाएंगे कि मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नहीं मिली. मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली. मैं कैसे समझाऊं कि मोदी जी मेरे पिता को देशद्रोही बोलते हैं. वे इस बात को नहीं समझेंगे, लेकिन आप समझेंगे, क्योंकि आप इस देश के किसान हो, इस देश कि मिट्टी आपने पसीने से सींची है.
पुलवामा शहीदों का किया जिक्र 'जो पुलवामा के शहीद हैं, उनमें से कुछ पुलवामा शहीद यूपी के भी थे. मैं तब उनके घर गई थी. उन घरों के बच्चों ने कहा था उन्हें भी सेना में जाना है. मैं आपको ये कहने आई हूं कि हमें देशद्रोही कहें, हमें घर से निकाल दें, मेरे भाई को संसद से निकाल दिया. मेरे भाई पर इतने केस लगाए, कुछ भी कर लें, लेकिन ये भावना मेरे दिल से नहीं निकाल पाएंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










