
'मेरे पति की नहीं सिस्टम की गलती', बोलीं दिल्ली कोचिंग हादसे में गिरफ्तार SUV चालक की पत्नी
AajTak
मनुज कथूरिया की पत्नी सीमा ने कहा, 'यह पूरी तरह से गलत आरोप है. यह एक दर्दनाक घटना थी जिसके कारण 3 निर्दोष लोगों की जान चली गई. यह सिस्टम की विफलता है. कोई लापरवाही से गाड़ी नहीं चला रहा था. वीडियो सबके सामने है. मेरे पति तेज गति से गाड़ी नहीं चला रहे थे.'
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है. इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन एसयूवी चालक मनुज कथूरिया की गिरफ्तारी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. मनुज कथूरिया की तेज रफ्तार गाड़ी को इस हादसे के लिए जिम्मेदार बताते हुए दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. उसकी जमानत याचिका का विरोध भी दिल्ली पुलिस कर रही है. लेकिन अब इस मामले पर मनुज कथूरिया की पत्नी का बयान सामने आया है, जिसमें वो अपने पति को बेकसूर बताते हुए सिस्टम को इस घटना का जिम्मेदार बता रही हैं.
क्या बोलीं एसयूवी चालक मनुज की पत्नी मनुज कथूरिया की पत्नी सीमा ने कहा, 'यह पूरी तरह से गलत आरोप है. यह एक दर्दनाक घटना थी जिसके कारण 3 निर्दोष लोगों की जान चली गई. यह सिस्टम की विफलता है. कोई लापरवाही से गाड़ी नहीं चला रहा था. वीडियो सबके सामने है. मेरे पति तेज गति से गाड़ी नहीं चला रहे थे.मेरे पति बस सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. अधिकारी पता लगाएं कि गलती किसकी है. कोचिंग संस्थान का मालिक वहां लाइब्रेरी क्यों चला रहा था जब उसके पास एनओसी नहीं था. जब सड़कों पर भारी जलजमाव था, तो पुलिस को सड़कों की घेराबंदी करनी चाहिए थी...'
मनुज कथूरिया पर क्या है आरोप दरअसल, इस हादसे के बाद जब घटना की जांच शुरू हुई तो दिल्ली पुलिस को एक गाड़ी नजर आई. पुलिस ने कहा कि कोचिंग सेंटर के बाहर पानी से लबालब सड़क पर यह गाड़ी तेज रफ्तार से गुजरी. इस गाड़ी के गुजरने के बाद ही कोचिंग सेंटर में पानी घुसना शुरू हुआ. आरोप है कि तेज रफ्तार गाड़ी की वजह से पानी के प्रेशर से सेंटर का गेट टूट गया था. पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर गाड़ी के ड्राइवर मनुज को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार कोर्ट कोर्ट में पेश किया. वहीं आरोपी की तरफ से कोर्ट से जमानत मांगी गई, जिसका दिल्ली पुलिस ने विरोध किया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली कोचिंग हादसाः लगातार तीसरे दिन चला MCD का सीलिंग ड्राइव, 9 और संस्थानों के बेसमेंट हुए सील
दिल्ली पुलिस ने बताया मस्तीखोर दिल्ली पुलिस ने आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि कार ड्राइवर मस्तीखोर है और उसके मजे की वजह से हादसा हुआ है. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.दिल्ली पुलिस ने विरोध करते हुए कहा कि मामला अभी बहुत शुरुआती चरण में है. जब भी हम जलभराव देखते हैं, तो हम अपने वाहनों की गति धीमी कर देते हैं. लेकिन आरोपी ने ऐसा नहीं किया. उसने सोचा होगा मेरा तो कुछ नहीं जाएगा. उसने ब्रेक नहीं लगाया. लहरों को देखो (वीडियो में). अगर वह वहीं रुक जाता, तो लहरें नहीं उठतीं. वह स्थानीय है. वह अन्य लोगों को प्रभावित कर सकता है, जो कमज़ोर गवाह हैं.
बता दें कि ओल्ड राजेंद्र राजेंद्र नगर में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर में शनिवार को पानी भरने से एक छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







