
'मेरा दिल ये पुकारे...', पर महिला पुलिस अफसर ने पाकिस्तानी लड़की के डांस को किया कॉपी, VIDEO
AajTak
एक पाकिस्तानी लड़की बॉलीवुड के 'मेरा दिल ये पुकारे आजा... ' गाने पर डांस कर रातोरात फेमस हो गई है. भारत में भी कई लोगों ने उसके डांस परफॉर्मेंस को रीक्रिएट किया है. इस कड़ी में अब एक महिला पुलिस ऑफिसर का नाम भी जुड़ गया है. इस महिला पुलिस ऑफिसर का नाम एक्शा केरुंग (Eksha Kerung) है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी लड़की के डांसिंग वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. ये लड़की बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा... ' के रिमिक्स वर्जन पर डांस कर रातोरात फेमस हो गई है. भारत में भी कई लोगों ने उसके डांस परफॉर्मेंस को रीक्रिएट किया है. इस कड़ी में अब एक महिला पुलिस ऑफिसर का नाम भी जुड़ गया है.
इस महिला पुलिस ऑफिसर का नाम एक्शा केरुंग (Eksha Kerung) है. उनकी तैनाती सिक्किम पुलिस में है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो वर्दी में ट्रेंडिंग ट्रैक 'Mera Dil Yeh Pukare Aaja... ' पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. उनके वीडियो को 6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है.
केरुंग की गिनती मल्टीटैलेंटेड पुलिस ऑफिसर्स में होती है. एक पुलिस ऑफिसर होने के साथ वह मॉडल, बाइकर और नेशनल लेवल की बॉक्सर भी हैं. उन्होंने टीवी शोज में भाग लिया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
19 साल की उम्र में जॉइन की थी पुलिस सर्विस
केरुंग ने 19 साल की उम्र में पुलिस सर्विस जॉइन की थी. उनकी विलक्षण प्रतिभा की देश के जाने-माने कारोबारी आनंद महिंद्रा भी तारीफ कर चुके हैं. महिंद्रा ने उन्हें 'वंडर वुमन' का टाइटल दिया था. इसके अलावा महशूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी केरुंग की तारीफ की है.
अपने पैशन को लेकर केरुंग का कहना है कि आप जो भी शौक रखें, उसे पूरा करने की इच्छाशक्ति आपमें होनी चाहिए. दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं जिसे आप पूरा करना चाहें और उसमें सफलता न मिले.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










