
मेरठ: जन्मदिन के कुछ दिन बाद कोरोना ने ली जुड़वा भाइयों की जान, एक की मौत की खबर से थमी दूसरे की सांसें
ABP News
बीते 23 अप्रैल को दोनों का जन्मदिन था और उसके अगले दिन यानि 24 अप्रैल को दोनों को कोरोना का संक्रमण होने की पुष्टि हुई. इसके बाद 13 मई को ज्योफ्रेड का निधन हुआ और उसके अगले दिन 14 मई को रालफ्रेड का भी निधन हो गया.
मेरठ: यूपी के मेरठ के जोयफ्रेड और रोलफ्रेड महज 5 मिनट के अंतर से पैदा हुए जुड़वा भाई थे. इंजीनियरिंग के बाद दोनों एक कंपनी में नौकरी कर रहे थे. अपने जन्मदिन के एक रोज बाद उन्हें कोरोना हुआ और 19 दिन के संघर्ष के बाद दोनों की जान चली गई. दोनों दो जिस्म और एक जान की तरह थे. एक की मौत की खबर की आहट भर से दूसरे की सांसें थम गई. दरअसल, मेरठ के रहने वाले ग्रेगरी रेमंड राफेल और उनकी पत्नी दोनों ही पेशे से टीचर हैं. उनके घर 23 अप्रैल 1997 को दो जुड़वा बेटों ने जन्म लिया था, जुड़वा होने की वजह से दोनों बच्चे एक जैसे दिखते थे और उनका नाम जोयफ्रेड वर्गिस ग्रेगरी और रालफ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी रखा. परिवार का कहना है कि दोनों के सिर्फ चेहरे ही नहीं मिलते थे बल्कि दोनों का व्यवहार भी एक जैसा ही था. दोनों ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की और एक हैदराबाद में तो दूसरा गुरुग्राम में नौकरी कर रहा था.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












