
'मुसलमान तीन-चार शादियां करके पत्नियों को छोड़ देते हैं', हिंदू धर्म में आस्था रखने वाली मुमताज का बड़ा बयान
ABP News
70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली मुमताज ने हाल ही में इंटरफेथ मैरिज और पॉलिगैमी पर अपना रिएक्शन दिया है और मुसलमानों को लेकर चौंकाने वाली बात कह दी है.
महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने हाल ही में मुस्लिम शख्स से शादी की है. इसी बीच 70 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं मुमताज ने इंटरफेथ मैरिज और पॉलिगैमी को लेकर खुलकर बात की है. मुमताज उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपनी राय किसी भी मुद्दे पर खुलकर रखती हैं.
मुमताज ने हाल ही में सितारों का सफर यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में हिंदू शख्स से शादी, इंटरफेथ मैरिज, पॉलिगैमी और आध्यात्मिक मान्यताओं पर खुलकर बात की.
मुमताज ने अपने पसंदीदा भगवान के बारे में की बात
अपनी आस्था के बारे में बात करते हुए मुमताज ने कहा,’मेरे पसंदीदा भगवान शंकर जी और कृष्ण जी हैं. मैं मुसलमान होते हुए भी उनमें गहरी आस्था रखती हूं.’ अपने रूटीन के बारे में बात करते हुए मुमताज ने बताया,’जब भी मैं घर की सीढ़िय़ों से नीचे उतरती हूं, तो वहां भगवान गणेश की मूर्ति होती है, जो मेरे प्रिय हैं और मैं उनके चरणों में प्रणाम करती हूं.’

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












