
'मुसलमानों को मिटाने वाले..', मौलाना अरशद मदनी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर दिया जवाब
ABP News
Maulana Arshad Madani On Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत के भारतीय मुस्लिमों की घर वापसी से संबंधित बयान पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने प्रतिक्रिया दी है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के मुसलमानों के 'घर वापसी' वाले बयान पर घमासान मचा हुआ है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भागवत के इस बयान का विरोध जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, जमीयत उलमा-ए-हिंद शुरू से ही ऐसी सांप्रदायिक और नफ़रत फैलाने वाली सोच की कड़ी विरोधी रही है और जब तक जिंदा रहेगी, इसका विरोध करती रहेगी.
'..मानों उन्हीं ने मां का दूध पिया हो'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मदनी ने कहा, "जो 70 साल में कहने वाले पैदा नहीं हुए, वो बातें आज कही जा रही हैं कि 20 करोड़ मुस्लिमों की 'घर वापसी' कराई जाएगी. ऐसा लगता है कि मानों उन्होंने ही अपनी मां का दूध पिया है और किसी ने नहीं लेकिन सच यह है कि जो आवाज देश को तबाही, बर्बादी और आपस में दुश्मनी की तरफ ले जाए, वह देश के प्रति वफादारी की आवाज नहीं हो सकती."
'भड़काई जा रही नफरत की आग'













