
'मुझ पर निजी हमले किए, कनाडा सरकार पर सवाल उठाए...', पढ़ें- PM ट्रूडो ने भारत पर क्या-क्या आरोप लगाए?
AajTak
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत पर सिलसिलेवार आरोप लगाना शुरू किया. उन्होंने कहा कि पिछले साल की घटनाओं और आज के खुलासे ने लोगों को झकझोर दिया है, विशेष रूप से भारतीय मूल के कनाडाई नागरिकों और सिख समुदाय को. कई लोग नाराज, परेशान और डरे हुए हैं. मैं समझता हूं, ऐसा नहीं होना चाहिए था.
भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव इस समय चरम पर पहुंच गया है. पिछले साल कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और इस घटना में भारत का हाथ होने के कनाडाई सरकार के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच की तल्खी अब किसी से छिपी नहीं है. दोनों देशों ने एक-दूसरे के छह-छह डिप्लोमैट्स को निष्कासित कर दिया है. इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर भारत पर संगीन आरोप लगाए.
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत पर सिलसिलेवार आरोप लगाना शुरू किया. उन्होंने कहा कि पिछले साल की घटनाओं और आज के खुलासे ने लोगों को झकझोर दिया है, विशेष रूप से भारतीय मूल के कनाडाई नागरिकों और सिख समुदाय को. कई लोग नाराज, परेशान और डरे हुए हैं. मैं समझता हूं, ऐसा नहीं होना चाहिए था.
ट्रूडो के बयान की क्या हैं बड़ी बातें:-
- पीएम ट्रूडो ने कहा कि कनाडा कानून में विश्वास करने वाला देश है और हमारे लिए हमारे नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है. इस वजह से जब हमारी कानूनी एजेंसियों और खुफिया अधिकारियों ने विश्वसनीय आरोप लगाए कि भारत सरकार के एजेंट्स कनाडाई जमीं पर कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में सीधे तौर पर शामिल हैं. हमने इस पर तुरंत एक्शन लिया.
- ट्रूडो ने कहा कि जैसा कि रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) कमिश्नर ने पहले कहा था कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि भारत सरकार के एजेंट्स ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं जो जनसुरक्षा के लिए खतरा हैं. इनमें खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की तकनीक, दक्षिण एशियाई कनाडाई नागरिकों को निशाना बनाना और हत्या सहित धमकाने और हिंसक कृत्यों के दर्जनभर से ज्यादा मामलों में संलिप्तता शामिल है.
- उन्होंने कहा कि हम कनाडा के किसी भी नागरिक को धमकाने या उसकी हत्या में किसी भी देश की संलिप्तता को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह कनाडा की संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










