
'मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए...' शादी के लिए साहिल बने फैज ने हाई कोर्ट से लगाई गुहार
AajTak
मुंबई में कॉलेज में पढ़ते हुए मुस्लिम लड़के को हिंदू लड़की से प्यार हो गया. इसके बाद इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया. मगर, मेनका के माता-पिता अंतरजातीय विवाह के लिए सहमत नहीं थे. लिहाजा, साहिल ने हिंदू धर्म अपना लिया. उन्होंने 26 फरवरी 2022 को बांद्रा पूर्व में विश्वेश्वर मंदिर से शादी की. 8 जुलाई 2022 को बीएमसी के साथ शादी पंजीकृत की.
कॉलेज में पढ़ते हुए लड़की से प्यार हो गया. उसके परिजन अंतरजातीय विवाह के लिए तैयार नहीं होंगे. यह सुनने के बाद मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू बन गया और फिर प्रेमिका से शादी कर ली. मगर, जब यह बात प्रेमिका के परिजनों को पता चली, तो वे उसे वापस लेकर राजस्थान आ गए.
अब 22 साल के साहिल चौधरी ने अपनी पत्नी की कस्टडी लेने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उसने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करते हुए कहा कि उसकी पत्नी को अदालत में पेश किया जाना चाहिए क्योंकि उसे उसके परिवार ने जबरदस्ती हिरासत में रखा है.
इसके बाद डिवीजन बेंच जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और गौरी गोडसे ने मामले की सुनवाई करते हुए सोमवार को नया नगर पुलिस (मीरा रोड) को 22 वर्षीय मेनका (बदला हुआ नाम) को 20 जून को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है. याचिका के मुताबिक साहिल चौधरी पहले फैज अंसारी था. वह मेनका से 2017 में मिला था, जब दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे.
लड़की के माता-पिता इंटरकास्ट मैरिज को नहीं थे तैयार
इसके बाद इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया. मगर, मेनका के माता-पिता अंतरजातीय विवाह के लिए सहमत नहीं थे. लिहाजा, साहिल ने हिंदू धर्म अपना लिया. उन्होंने 26 फरवरी 2022 को बांद्रा पूर्व में विश्वेश्वर मंदिर से शादी की. 8 जुलाई 2022 को बीएमसी के साथ शादी पंजीकृत की गई क्योंकि साहिल मुंबई का ही रहने वाला था. याचिका के मुताबिक, शादी के बाद कपल अपने-अपने घर में रहने लगे. इसी साल 8 फरवरी को मेनका अपने मायके में एक चिट्ठी छोड़कर साहिल के पास रहने आ गई थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










