
'मुझे पत्नी से प्रेम नहीं हुआ', भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ बोले- जबरदस्ती हुई शादी, बस फर्ज निभा रहा
ABP News
दिनेश लाल यादव की शादी मंशा देवी संग हुई. अब निरहुआ ने पत्नी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी शादी जबरदस्ती हुई थी और उन्हें पत्नी से प्यार नहीं हुआ.
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं. उनकी शादी मंशा देवी के साथ हुई है. निरहुआ दो बेटों के पिता हैं. अब निरहुआ ने पत्नी और प्यार को लेकर बात की.
निरहुआ ने किया शादी को लेकर रिएक्ट
Digital Commentary से बातचीत में निरहुआ ने अपनी शादी को लेकर बात कही. उन्होंने कहा, 'मैंने अपने बेटों को कहा कि तुम लोग शादी भी अपनी मर्जी से करना. मेरे पेरेंट्स ने मेरी शादी जबरन करवा दी. मैं कहता रहा कि मुझे कुछ करने दीजिए. मुझे कुछ बनने दीजिए. तो उसका मलाल तो मुझे हो गया. जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्रेम करें. ये मेरे साथ नहीं हो पाया.'
A post shared by Indrajeetlal yadav11 (@indrajeetlalyadav11)













