
मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी. जांच में सामने आया है कि ये सभी लोग पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश बॉर्डर से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए.
मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नालासोपारा इलाके में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में 5 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं. घाटकोपर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अविनाश कालदाते ने बताया कि यह कार्रवाई 10 दिसंबर 2024 को भीम नगर जंक्शन से शुरू हुई. पुलिस ने उस दिन एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद अली अहमद मियां शेख को हिरासत में लिया था.
यह भी पढ़ें: 'पांडे-मिश्रा उनके लिए रोहिंग्या और बांग्लादेशी...', संजय सिंह का BJP पर पलटवार
पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि नालासोपारा इलाके में और भी बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं. इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस ने नालासोपारा इलाके में छापा मारा और 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान "तैबूर अजगर शेख, आलम अजगर शेख, मिजानू सलाम शेख, अब्दुल सिराज शेख, मुराद मिजानूर शेख, रत्ना तैबुर शेख, अमीना मुराद शेख, सबीना अब्दुला शेख, और कोहिनूर मिजानूर शेख के रूप में हुई है. इनके साथ 4 बच्चों को भी हिरासत में लिया गया है.
जांच में सामने आया है कि ये सभी लोग पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश बॉर्डर से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए. इसके बाद ये अलग-अलग ट्रेनों से मुंबई पहुंचे और यहां मजदूरी का काम करने लगे. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन लोगों ने भारत में कोई फर्जी दस्तावेज तो नहीं बनवाए हैं.
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल: दिल्ली में रोहिंग्याओं को बसाने का फैसला केंद्र का, हमारा नहीं
मुंबई पुलिस समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई करती रहती है. अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से रह रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि देश की सुरक्षा में अपना योगदान दें. देश की सुरक्षा को बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है. अवैध प्रवासियों की सूचना देकर आप न केवल कानून का पालन करेंगे, बल्कि अपने समाज और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










