
'मुंबई एयरपोर्ट को उड़ाने की साजिश है...' CISF कंट्रोल रूम को आई कॉल से मची सनसनी
AajTak
छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर को बम से उड़ाने की धमकी मिली. एक अज्ञात कॉलर ने सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को फोन कर दावा किया कि एयरपोर्ट को उड़ाने की साजिश चल रही है.
बीते दिनों अलग-अलग फ्लाइट्स और एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी भरे ढेरों कॉल और मेल आए हैं. ये सभी धमकियां झूठी निकलीं लेकिन हर बार इसके चलते पैनिक का माहौल बना. ताजा मामला महाराष्ट्र के मुंबई का है. यहां छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर को बम से उड़ाने की धमकी मिली. एक अज्ञात कॉलर ने दावा किया कि एयरपोर्ट को उड़ाने की साजिश चल रही है.
यह कॉल CISF कंट्रोल रूम को आई थी, जहां कॉलर ने मोहम्मद नाम के एक व्यक्ति का जिक्र किया जो विस्फोटक लेकर मुंबई से अजरबैजान जा रहा है.चेतावनी के बाद, CISF ने तुरंत सहार पुलिस को सूचित किया,जिसके बाद एयरपोर्ट पर तेजी से जांच की गई.
लगातार आ रही धमकियां
हाल ही में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. जयपुर से आ रही ये फ्लाइट अयोध्या होते हुए बेंगलुरु जाने वाली थी. बम की धमकी मिलने के बाद उसे अयोध्या एयरपोर्ट पर रोककर विधिवत तलाशी ली गई है. इस फ्लाइट में करीब 132 यात्री सवार थे.इस धमकी के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया.
एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी
वहीं इससे ठीक पहले ही मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी. इसके बाद आनन-फानन में प्लेन को दिल्ली की तरफ मोड़ा गया और आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई. यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत प्लेन की जांच की गई. ऐसा ही एक केस 22 अगस्त को भी सामने आया था. एअर इंडिया के ही एक प्लेन में बम की धमकी मिली थी. यह फ्लाइट मुंबई से तिरुवनंतपुरम पहुंची थी. इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








