
मीठा बनाने के चक्कर में कैसे जानलेवा हो जाते हैं कफ़ सिरप?: दिन भर, 29 दिसंबर
AajTak
चुनाव में वोट डालने के लिए घर नहीं जा पाने वाले करोड़ों वोटरों के लिए इलेक्शन कमीशन ने जो तरक़ीब निकाली है, वो कितनी प्रैक्टिकल है? कफ़ सिरप बच्चों के लिए जानलेवा कैसे हो जाते हैं, दुनिया भर में तबाही मचाने वाली आपदाओं में क्लाइमेट चेंज का कितना रोल है और सियासत में इस साल मील के पत्थर क्या रहे, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
कुछ लोग मज़ाक में कहते हैं- भारत एक चुनाव प्रधान देश है. इस साल को ही देख लीजिए अब तक 7 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, अलग-अलग निकाय, पंचायत और दूसरे छोटे बड़े उपचुनाव अलग हैं. अगले साल भी दस राज्यों में चुनाव होने हैं. अब चुनाव जो हैं वोटर्स के बग़ैर मीनिंगलेस हैं, और करोड़ों वोटर रोजी रोटी के लिए अपना शहर / गांव छोड़ कर दूसरी जगहों पर रहने को मजबूर हैं. चुनाव के वक़्त सिर्फ़ वोट डालने के लिए उनका घर लौटना हो नहीं पाता लेकिन अब शायद उनकी राह आसान हो जाए. चुनाव आयोग ने एक रिमोट वोटिंग सिस्टम बनाया है जिसके तहत देश के माइग्रेंट वोटर्स यानी प्रवासी मतदाता जहां हैं, वहीं से वोट डाल सकते हैं.
मतलब ये कि इसके लिए उन्हें वापस अपने गांव / कस्बा लौटने की जरुरत नहीं. मिसाल के तौर पर आप बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं, नौकरी के लिए मुम्बई रह रहे हैं. बिहार में चुनाव हो रहा हो तो आप मुम्बई ही में रहकर अपना वोट, जिसे देना हो दे सकते हैं, ऐसा चुनाव आयोग का कहना है. इलेक्शन कमीशन ने इसके लिए एक प्रोटोटाइप तैयार किया है और सभी पार्टियों के लिए 16 जनवरी को लाइव डेमो भी रखा है.
2019 में 30 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसलिए वोट नहीं डाला था क्योंकि वो उस इलाके में नहीं थे जहां के वोटर हैं. कहा जा रहा है, चुनाव आयोग की इस नई पहल से तस्वीर बदलेगी और वोटिंग परसेंटेज बढ़ेगा. लेकिन सवाल है कि क्या ये राह इतनी आसान है? इस पर आएंगे लेकिन पहले ये जानने के लिए कि इस नए आईडिया में है क्या और कौन से सवाल ऐसे हैं जो अब भी अनुत्तरित हैं, जिन पर क्लेरिटी का अभाव है, सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
दो महीने पहले की बात है. अफ्रीकी मुल्क़ गाम्बिया में कफ सिरप पीने से 66 बच्चों की मौत का मामला सामने आया था. ये कफ़ सिरप हरियाणा की एक फार्मा कंपनी ने बनाया था. अब उज्बेकिस्तान ने भी अपने यहां 18 बच्चों की मौत के लिए एक भारतीय दवा कंपनी को जिम्मेदार बताया है. जिस सिरप को लेकर आरोप लगाए गए हैं उसका नाम Doc-1 Max syrup है और इसे नोएडा में मेरियन बायोटेक नाम की कंपनी बनाती है. इसमें भी एथलीन ग्लाइकोल और डी-एथलीन ग्लाइकोल मिला है जो गाम्बिया वाले कफ सिरप में भी पाया गया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








