
मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के बीच दुबई में फंसे कई सेलेब्स, कोई काम के लिए तो कोई गया था छुट्टियां मनाने
ABP News
Celebs Stranded in Dubai: इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध की वजह से कई बॉलीवुड सेलेब्स दुबई में फंस गए हैं. जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है.
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असल दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर इंटरनेशनल उड़ाने रद्द कर दी गई हैं. जिसके चलते आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स, राजनेताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. खासतौर से वे लोग जो दुबई में थे. कई सेलिब्रिटीज भी हैं जो इस युद्ध के चलते दुबई में फंस गए हैं. शनिवार और रविवार को हुए मिसाइल हमलों और धमाकों के चलते दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया है. जिसकी वजह से कई सेलेब्स भी यहां फंस गए हैं, कोई यहां काम के चलते आया था तो कोई छुट्टियां मनाने. आइये बताते हैं कौन- कौन से सेलेब्स हैं जो इस वक्त दुबई में फंसे हैं.
ईशा गुप्ताबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी इस समय आबू धाबी में फंसी हुई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जो भी लोग उनके बारे में पूछ रहे हैं, उन्हें मैसेज कर रहे हैं उनको जवाब ना दे पाने के लिए उनसे माफी मांगती हूं. साथ ही उन्होंने बताया कि वो सुरक्षित हैं, समय मुश्किल हैं लेकिन वो जल्दी ही वापस लौटेंगी.
सोनल चौहान'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई गई हुई थीं. दुबई में सारी फ्लाइल्ट सस्पेंड होने के चलते सोनल को भी इस मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी से मदद की गुहाई लगाई है. उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट की गुहार लगाई है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












