
मालदीव के मुख्य विपक्षी दल ने मुइज्जू सरकार की भारत नीति में ‘अचानक आए बदलाव’ का किया स्वागत
AajTak
मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा भारत नीति में 'अचानक बदलाव' का स्वागत किया है और कहा है कि माले को हमेशा से भरोसा रहा है कि जब भी मालदीव "अंतरराष्ट्रीय 911" डायल करेगा, तो भारत हमेशा सबसे पहले जवाब देगा.
मालदीव के मुख्य विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अपनी भारत नीति में ‘अचानक किए गए बदलाव’ का स्वागत किया है. एमडीपी ने कहा कि माले इस बात को लेकर हमेशा आश्वस्त रहा है कि देश पर जब भी संकट आएगा और वह मदद के लिए पुकारेगा, तो भारत सबसे पहले सहायता करेगा.
मुख्य विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की. एमडीपी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी "मुइज्जू सरकार से अपने अधिकारियों की हरकतों, झूठ और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने करने की मांग करती है, जिनकी वजह से मालदीव के विदेशी और आर्थिक दृष्टिकोण को काफी नुकसान पहुंचा है."
विदेश मंत्री हैं मालदीव के दौरे पर
जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने करने के लिए मालदीव की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं. चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू के पदभार ग्रहण करने के बाद भारत की ओर से यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा है. पूर्व विदेश मंत्री शाहिद ने शनिवार देर रात 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "मालदीव को हमेशा से भरोसा रहा है कि जब भी मालदीव "अंतर्राष्ट्रीय 911 डायल करेगा" तो भारत हमेशा सबसे पहले प्रतिक्रिया देगा."
यह भी पढ़ें: मालदीव कोई साधारण पड़ोसी नहीं, हमारा संबंध बहुत अहम, बोले एस जयशंकर
उन्होंने कहा, ‘मौजूदा सरकार की ओर से भारत के खिलाफ आक्रामक नारे लगाने, मजाक उड़ाने और भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने के कारण मालदीव की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचा, आर्थिक क्षति हुई तथा कई अन्य अनावश्यक कठिनाइयां और चुनौतियों का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब जब राष्ट्रपति मुइज्जू सरकार की मालदीव-भारत नीति में अचानक बदलाव आया है, तो एमडीपी इसका स्वागत करती है.’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











