
मायावी दुनिया-चांद पर बस्ती और सेल्फ ड्राइविंग कारों का सपना... इन 5 अनोखे आइडियाज से दुनिया बदल रहे Elon Musk
AajTak
साइंस फिक्शन और कल्पना के संसार को हकीकत में उतारने के कॉन्सेप्ट पर चलने वाले एलॉन मस्क (Elon Musk) आज दुनिया के सबसे बड़े धनकुबेर हैं. वे तमाम ऐसी कंपनियों के मालिक हैं जो इंसान के भविष्य को गढ़ने के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. एलॉन मस्क के विचार केवल सपनों के लेवल पर नहीं हैं बल्कि कई आइडिया हकीकत का रूप भी धारण कर चुके हैं.
लोगों का वक्त आता है लेकिन एलॉन मस्क का दौर आया है. जादू ऐसा कि जिस चीज को हाथ लगा दें सोना बन जाए. तरक्की ऐसी कि दुनिया में कोई भी धनकुबेर मुकाबले में कहीं आसपास भी टिक नहीं सके. लेकिन वे खुद को धनकुबेर से ज्यादा इंजीनियर कहलवाना पसंद करते हैं. वजह है विज्ञान और तकनीक में खुद इस हद तक डूबे रहते हैं कि दुनिया में हो रहे हर नए काम से नाम खुद-ब-खुद जुड़ जाता है.
एलॉन मस्क... दुनिया के सबसे अमीर शख्स... 246 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक... दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी कारोबारी, निवेशक, इंजीनियर, आर्किटेक्ट... टेस्ला, न्यूरोलिंक, स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक, PayPal के संस्थापक और अब ट्विटर जैसी अव्वल कंपनी को एक बोली में हथियाने वाले बिजनेस टाइकून... बिल्कुल अलकेमिस्ट जैसा जादू यानी जिस चीज को हाथ लगा दें वह चमक उठे... खुद एलॉन मस्क अपनी तुलना एलियन से करने वालों की बातों को मुस्करा कर टाल देते हैं...
12 साल की उम्र में ही खुद को किया साबित
लोग सपने देखते हैं और उसे भूल जाते हैं... ये शख्स सपने देखता है और उसे पूरा भी करता है... सिर्फ 12 साल की उम्र में एलॉन मस्क ने वीडियो गेम बनाया और उसे 500 डॉलर में बेच दिया... तब से शुरू हुआ ये सिलसिला आज करोड़ों-अरबों की कंपनियों की खरीद-बिक्री तक आ पहुंचा है. बिटकॉइन्स जिसे दुनिया हाथ लगाने से डरती थी उसे एलॉन मस्क ने साल 2014 में ही अपना लिया और इस अदृश्य करेंसी में निवेश के जरिए हजारों गुना लाभ कमाया. आज एलॉन मस्क की कंपनियां कई तरह के नेक्स्ट जेनरेशन इनोवेशन कर रही हैं, जिनसे आने वाले वक्त में हमारी-आपकी जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है.
बेटे के नाम से भी चौंकाया
विज्ञान और तकनीक से एलॉन मस्क का इस कदर लगाव है कि 2020 में जन्में अपने बेटे का नाम उन्होंने X Æ A-12 रखा. इसे लेकर तब दुनिया में चर्चा छिड़ गई कि इसका मतलब क्या है? दरअसल एलॉन मस्क और सिंगर ग्राइम्स ने अपने बेटे का नाम Exa Dark Sideræl रखा था जिसका मतलब बेहद खास होता है. तब गाइम्स ने बताया था कि Exa सुपरकंप्यूटिंग टर्म exaFLOPS को दर्शाता है, तो वहीं डार्क का मतलब अज्ञात है जिससे लोग डरते हैं, लेकिन डार्क मैटर ब्रह्मांड का एक रहस्य है. उन्होंने Sideræl का मतलब बताया ब्रह्माण्ड का सही समय.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










